कैंपस- नैक मूल्यांकन की तैयारी को ले अधिकारियों ने की मंत्रणा

कैंपस- नैक मूल्यांकन की तैयारी को ले अधिकारियों ने की मंत्रणा फरवरी में निर्धारित है नैक टीम का मूल्यांकनदरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग में शनिवार को पीजी विभागाध्यक्षों सहित विवि अधिकारियों की बैठक नैक मूल्यांकन को ले की जा रही तैयारी की समीक्षा बैठक हुई. बैठक मेंं नैक मूल्यांकन से […]
कैंपस- नैक मूल्यांकन की तैयारी को ले अधिकारियों ने की मंत्रणा फरवरी में निर्धारित है नैक टीम का मूल्यांकनदरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग में शनिवार को पीजी विभागाध्यक्षों सहित विवि अधिकारियों की बैठक नैक मूल्यांकन को ले की जा रही तैयारी की समीक्षा बैठक हुई. बैठक मेंं नैक मूल्यांकन से जुड़े सभी विभागों के प्रेजेेंटेशन के लिए प्रोफाइल तैयार कर 14 जनवरी की बैठक में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया. उस प्रोफाइल में संबंधित विभाग के आंरभिक काल से अबतक स्थिति का जिक्र समेकित रूप से करने को निर्देश आयोजित बैठक में दिया गया. नैक की ओर से निरीक्षण के लिए दिये गये निर्धारित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. उसके आलोक में संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को तैयारी किये जाने का निर्देश दिया गया. बैठक में पीजी ज्योतिष, वेद, दर्शनशास्त्र अध्यक्ष, छात्र कल्याण, वित्त विभाग, कुलसचिव, प्रस्तावित दूरस्थ शिक्षा, ग्रहवाटिका एवं नक्षत्र वाटिका, खेल विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे. समन्वयक सह शोध प्रकाशन अधिकारी डा. विमल नारायण ठाकुर ने कहा कि अधिकांश कागजी तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुका है. शेष कार्य भी निर्धारित समय के भीतर ही पूरा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










