2657 ने दी नवोदय इंट्रेंस परीक्षा

Published at :09 Jan 2016 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
2657 ने दी नवोदय इंट्रेंस परीक्षा

2657 ने दी नवोदय इंट्रेंस परीक्षा फोटो. 16परिचय. एलआर गर्ल्स स्कूल में चल रही परीक्षा का निरीक्षण करते डीइओ दीप नारायण यादव.दरभंगा. नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शनिवार को पांच केंद्रों पर 2657 परीक्षार्थी शामिल हुए. कदाचारमुक्त वातावरण में शहर के पांच केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हो गयी. शहर के एलआर गर्ल्स स्कूल, सफी मुस्लिम […]

विज्ञापन

2657 ने दी नवोदय इंट्रेंस परीक्षा फोटो. 16परिचय. एलआर गर्ल्स स्कूल में चल रही परीक्षा का निरीक्षण करते डीइओ दीप नारायण यादव.दरभंगा. नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शनिवार को पांच केंद्रों पर 2657 परीक्षार्थी शामिल हुए. कदाचारमुक्त वातावरण में शहर के पांच केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हो गयी. शहर के एलआर गर्ल्स स्कूल, सफी मुस्लिम स्कूल, रामाश्रय राय पब्लिक स्कूल, एमएल एकेडमी तथा रोज पब्लिक स्कूल पर परीक्षा केंद्र बनाया गया था. इसके लिए तीन हजार परीक्षार्थियों ने फार्म भरा था. विभिन्न केंद्रों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दीप नारायण यादव, डीपीओ स्थापना दिनेश साफी व योजना एवं लेखा के डीपीओ सुधीर कुमार झा ने निरीक्षण किया. इसके पूर्व परीक्षा केंद्र पर छात्रों को समय से पूर्व ही मुख्य द्वार के खुलने का इंतजार करते देखा गया. इधर परीक्षा समाप्त होते ही लहेरियासराय की सड़कों पर जाम लग गया. काफी देर तक गाड़ियां इसमें फंसी रहीं. यातायात सामान्य करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा के सभी पांच केंद्र लहेरियासराय में ही बनाये गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन