\\\\टं३३ी१त्र/ू/रअधिकारियों की बात नहीं मानते हैं पंचायत सचिव

Published at :29 Dec 2015 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
\\\\टं३३ी१त्र/ू/रअधिकारियों की बात नहीं मानते हैं पंचायत सचिव

\\\\टं३३ी१त्र/ू/रअधिकारियों की बात नहीं मानते हैं पंचायत सचिव \\\\टं३३ी१त्र/र* कार्रवाई के लिए डीएम को भेजा प्रतिवेदनजाले : राढ़ी दक्षिणी पंचायत के पंचायत सेवक शिवजी मोची स्थानीय प्रशासन को प्रभार देने से सबंधित आदेशों की लगातार अवहेलना कर रहे हैं़ इससे राढ़ी दक्षिणी पंचायत में विकास का काम पूरी तरह से ठप पर गया है़ वहीं […]

विज्ञापन

\\\\टं३३ी१त्र/ू/रअधिकारियों की बात नहीं मानते हैं पंचायत सचिव \\\\टं३३ी१त्र/र* कार्रवाई के लिए डीएम को भेजा प्रतिवेदनजाले : राढ़ी दक्षिणी पंचायत के पंचायत सेवक शिवजी मोची स्थानीय प्रशासन को प्रभार देने से सबंधित आदेशों की लगातार अवहेलना कर रहे हैं़ इससे राढ़ी दक्षिणी पंचायत में विकास का काम पूरी तरह से ठप पर गया है़ वहीं पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी करने में स्थानीय प्रशासन को भारी मुश्किलों से जूझना पर रहा है़ गौरतलब है कि पंचायत सचिव पर मृत व्यक्तियों और गांव से बाहर रहने वाले वृद्घावस्थापेंशन के लाभुकों की राशि का गलत ढं़ग से अंगूठा लगाकर राशि का उठाव कर लेने से संबंधित फर्जीवड़ा करने का आरोप है़ इसको लेकर जिला प्रशासन के आदेश पर पंचायत सचिव के विरूद्घ फर्जीवाड़ा से संबंधित जाले थाना में एक एफआईआर दर्ज है़ इतना हीं नहीं इसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के तहत प्रपत्र ‘क’ भी गठित किया जा चुका है़ बावजूद इसके यह पंचायत सचिव राढ़ी दक्षिणी में स्थानांतरित पंचायत सचिव गजेन्द्र झा को प्रभार नहीं दे रहे हैं़ इतना हीं नहीं इस पंचायत के अलावे वे राढ़ी उत्तरी और राढ़ी पश्चिमी पंचायत के पंचायत सचिव के पद पर भी आराम से बने हुए हैं़ प्रभार न देने पर अड़े इस पंचायत सचिव की कारगुजारियों को देखते हुए पिछले दिनों बीएओ राम प्रवेश प्रसाद को दंडाधिकारी बनाकर प्रभार दिलावाने की कार्रवाई करने की कोशिश की गयी लेकिन श्री मोची दंडाधिकारी के आने की सूचना मिलते हीं बिरौल के लिए निकल गये. इसके अलावे पंचायत की मुखिया और उनके शागिर्दों की ओर से बीडीओ पर श्री मोची को हीं पंचायत सचिव बनाकर रखने का लगातार दबाव डाला जा रहा है़ इन सारी बातों से बीडीओ ने डीएम को अवगत कराते हुए इंभेन्ट्री बनाकर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर प्रभार दिलावने की गुहार लगायी है़ ताकि पंचायत में विकास के काम को अंजाम दिया जा सके़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन