सरकार किसानों के साथ कर रही वश्विासघात : महासभा

Published at :23 Dec 2015 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार किसानों के साथ कर रही वश्विासघात : महासभा

सरकार किसानों के साथ कर रही विश्वासघात : महासभा किसानों का विशाल प्रदर्शन बिस पर 10 मार्च कोप्रेसवार्ता कर दी किसान महासभा ने जानकारीदरभंगा : अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय पार्षद सह जिलाध्यक्ष सीवन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है. गत वर्ष की तुलना में कम समर्थन […]

विज्ञापन

सरकार किसानों के साथ कर रही विश्वासघात : महासभा किसानों का विशाल प्रदर्शन बिस पर 10 मार्च कोप्रेसवार्ता कर दी किसान महासभा ने जानकारीदरभंगा : अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय पार्षद सह जिलाध्यक्ष सीवन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है. गत वर्ष की तुलना में कम समर्थन मूल्य देकर किसानों क ी कमर तोड़ रही है. यह बातें प्रेसवार्ता में उन्होंने कही. प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि महासभा सरकार के धान खरीद किसानों से प्रत्यक्ष करें. जल्द ही प्रखंड व पंचायतों मेंे क्र य कें द्र अविलंब शुुरु करें. इधर महासभा के जिला सचिव ने 20-21 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में संपन्न राज्य परिषद की बैठक के फैसलों की चर्चा करते हुए कहा कि नये साल मंे महासभा किसानों का बड़ा आंदोलन करेगा. इस क्रम में 10 मार्च को विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन होगी. उन्होने कहा कि महासभा के राज्य सचिव सह माले क नवनिर्वाचित विधायक सुदामा प्रसाद जनवरी के अंतिम सप्ताह में दरभंगा पहुंचेगे. प्रेसवार्ता में राज्य परिषद सदस्य प्रवीण कुमार यादव ने प्रखंड कृषि कार्यालय में दलालों के वर्चस्व को समाप्त करने की मांग की. वहीं कृ षि सलाहकार शंभु नाथ झा को बर्खास्त करने की भी मांग की. महासभा के नेता व पूर्व मुखिया रामाशीष साहु ने इस मौके पर कहा कि बंटाइदारों का पंजीकरण व पहचान पत्र देने और उनसे धान खरीदने का स्वागत है. प्रेसवार्ता में पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र यादव, विलक्षण यादव आदि कई किसान नेता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन