हाजीपुर को हरा जेपी चौक फाइनल में

हाजीपुर को हरा जेपी चौक फाइनल में पीसीसी प्रतियोगिता का दूसरा सेमिफाइनल आजदरभंगा . सत्यभामा देवी फाउंडेशन एंड चैरिटी ट्रस्ट की ओर से आयोजित पीसीसी टेनिस बॉल इनामी राशि क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल में जेपी चौक क्रि केट क्लब की टीम रजनीश एलेवल हाजीपुर को 14 रनों से हराकर फाइनल मेंं प्रवेश कर गयी. […]
हाजीपुर को हरा जेपी चौक फाइनल में पीसीसी प्रतियोगिता का दूसरा सेमिफाइनल आजदरभंगा . सत्यभामा देवी फाउंडेशन एंड चैरिटी ट्रस्ट की ओर से आयोजित पीसीसी टेनिस बॉल इनामी राशि क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल में जेपी चौक क्रि केट क्लब की टीम रजनीश एलेवल हाजीपुर को 14 रनों से हराकर फाइनल मेंं प्रवेश कर गयी. जेपी चौक के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लियाच अभय की ताबड़तोड़ 58 रन जिसमें 7 छक्के व 2 चौके की मदद से जेपी चौक ने निर्धारित 15 ओवरों में 6 विकेट पर 145 रन बनाये. बबलू ने 20 रन अपनी टीम के खाते में जोड़ा. रौशन ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए 3 विके ट झटके. वहीं सोनू को एक सफलता मिली. लक्ष्य का पीछा करते हुए हाजीपुर की टीम 131 रन ही बना सकी और पूरे खिलाड़ी आउट हो गये. ललन ने 28 तथा सुशांत ने 22 रनों की पारी खेलते हुए मैच रोमांचक स्थिति में ला खड़ा किया लेकिन टीम के अन्य खिलाडि़यों ने उनका साथ नहीं दिया और 14 रन से मैच हार गयी. जकाती ने बेहतरीन गंंेदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. जेपी चौक के अभय को उनकी आक्र ामक पारी के कारण मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. वानिश मिश्रा तथा अशोक महतो ने निर्णायक की भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










