मंत्री के स्वागत को सजा बहुद्देश्यीय भवन

Published at :22 Dec 2015 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्री के स्वागत को सजा बहुद्देश्यीय भवन

मंत्री के स्वागत को सजा बहुद्देश्यीय भवन दरभंगा : मुद्दत बाद सत्ता में भागीदारी एवं पार्टी के चार मंत्री बनने पर कांग्रेसजन फूले नहीं समा रहे. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार चौधरी को शिक्षा मंत्री एवं विधान पार्षद डॉ मदन मोहन झा को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्रालय की जिम्मेवारी मिलने से उत्साहित जिले के […]

विज्ञापन

मंत्री के स्वागत को सजा बहुद्देश्यीय भवन दरभंगा : मुद्दत बाद सत्ता में भागीदारी एवं पार्टी के चार मंत्री बनने पर कांग्रेसजन फूले नहीं समा रहे. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार चौधरी को शिक्षा मंत्री एवं विधान पार्षद डॉ मदन मोहन झा को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्रालय की जिम्मेवारी मिलने से उत्साहित जिले के कांग्रेसजन 23 दिसंबर को बहुद्देश्यीय भवन में उनका नागरिक अभिनंदन करेगा. बहुद्देश्यीय भवन को कांग्रेस के झंडों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है. मंत्रियों के स्वागत को दर्जनों तोरणद्वार बनाये गये हैं. इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए कई दिनों से अजय कुमार जालान, डॉ पवन कुमार चौधरी, राम नारायण झा सहित दर्जनों कांग्रेसजन दिन-रात एक किये हुए हैं. मिथिलांचल की धरती पर अपने दोनों मंत्रियों का भव्य स्वागत करने की जगह-जगह तैयारी की गयी है. जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे दोनों मंत्री बहुद्देश्यी भवन पहुंचेंगे. ज्ञात हो कि लहेरियासराय स्थित नागेंद्र झा महिला कॉलेज में स्व डॉ नागेंद्र झा की पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी 23 दिसंबर को किया गया है. इस समारोह मेंं भाग लेने के बाद दोनों मंत्री अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन