एबीवीपी ने फूंका बंगाल के मुख्यमंत्री का पुतला

Published at :21 Dec 2015 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
एबीवीपी ने फूंका बंगाल के मुख्यमंत्री का पुतला

एबीवीपी ने फूंका बंगाल के मुख्यमंत्री का पुतला फोटो- 5 परिचय- पुतला दहन करते एबीवीपी के कार्यकर्त्तादरभंगा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ताओं ने दोनार चौक पर सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूं का. इस कार्यक्र म के लिए कार्यकर्त्ताओं ने संगठन के कार्यायल से जुलूस की शक्ल में दोनार […]

विज्ञापन

एबीवीपी ने फूंका बंगाल के मुख्यमंत्री का पुतला फोटो- 5 परिचय- पुतला दहन करते एबीवीपी के कार्यकर्त्तादरभंगा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ताओं ने दोनार चौक पर सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूं का. इस कार्यक्र म के लिए कार्यकर्त्ताओं ने संगठन के कार्यायल से जुलूस की शक्ल में दोनार चौक तक पहुंचे. पुतला दहन के पश्चात सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंदन मिश्रा ने कहा कि बीते दिनों बंगाल में बिहार के छात्रों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के कारण यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. उन्होंने क हा कि पश्चिम बंगाल के इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के बिहारी छात्र निशांत कुमार को होस्टल से खींचकर बीच सड़क पर कतले आम कर दिया गया, परंतु सरकार मौन रही. इसके लिए उन्होंने बिहार क ी नीतीश सरकार को भी दोषी ठहराते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं बिहारी छात्रों के साथ अन्य राज्यों में भी घट रही है. बावजूद इसके हमारे मुख्यमंत्री मौन हैं. जिला संयोजक कौशलेंद्र कुमार कर्मेंदु, मणिकांत, अनूप, सुमित झा, सूरज सौरव सिंह राठौर, उज्जवल कुमार आदि वक्ताओं ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री शीघ्र इस पर कार्रवाई नहीं करेंगे तो यह आंदोलन पटना तक पहुंचेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन