दरभंगा -रसियारी मार्ग तीन घंटे रहा जाम

दरभंगा -रसियारी मार्ग तीन घंटे रहा जाम बिजली आपूर्ति को ले ग्रामीण कर रहे थे प्रदर्शन फोटो संख्या- 26परिचय- बांस-बल्ला लगा रोड जाम करतेे ग्रामीण घनश्यामपुर. प्रखंड क्षेत्र के दरभंगा -रसियारी मुख्य मार्ग पर लगमा चौक पर बिजली आपूर्ति को लेकर गांव के लगमा, महथवार, रसियारी, तुलसीपुर के ग्रामीणों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम किया. […]
दरभंगा -रसियारी मार्ग तीन घंटे रहा जाम बिजली आपूर्ति को ले ग्रामीण कर रहे थे प्रदर्शन फोटो संख्या- 26परिचय- बांस-बल्ला लगा रोड जाम करतेे ग्रामीण घनश्यामपुर. प्रखंड क्षेत्र के दरभंगा -रसियारी मुख्य मार्ग पर लगमा चौक पर बिजली आपूर्ति को लेकर गांव के लगमा, महथवार, रसियारी, तुलसीपुर के ग्रामीणों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम किया. लगभग तीन घंटे तक टायर आदि जलाकर सड़क यातायात अवरूद्ध रखा. इस बीच ग्रामीणों ने जमकर विभाग के विरूद्ध नारेबाजी की. सूचना पाकर बीडीओ अहमद अब्दाली के आदेश पर अंचलाधिकारी शंभु ठाकुर एवं थानाध्यक्ष देवानंद राउत मौके पर पहुंचकर विभाग के जेइ को बुलाया तथा ग्रामीणों से वार्ता करायी. वार्ता में बनी सहमति पर जाम हटाया जा सका. इस बीच यात्रियों को काफी कठिनाई हुई. कई भाड़े की गाड़ी पर यात्रियों को परेशानी में समय बीता. इसके बाद भी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होने पर सड़क जाम सहित प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी. प्रदर्शनकारियों में लगमा पंचायत के मुखिया धीरू झा, अजय कुमार मिश्र, ललन झा, जयप्रकाश झा, बुच्ची बाबू मिश्र सहित दर्जनों ग्रामीण वार्ता में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










