गांवों में लगेगी कृषक पाठशाला

Published at :21 Dec 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
गांवों में लगेगी कृषक पाठशाला

गांवों में लगेगी कृषक पाठशालाप्रगतिशील किसानों को बताये जायेंगे खेती के उन्नत तकनीक बहादुरपुर जिले के 18 प्रखंडों में प्रगतिशील किसानों के बीच कृषि विभाग पहुंचकर पाठशाला कराने का निर्णय लिया है. कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध आत्मा केद्वारा किसानों को प्रशिक्षण देकर कृषकों केा और सुदृढ़ किया जायेगा. इसके लिए 21 दिसंबर से 20 मार्च तक […]

विज्ञापन

गांवों में लगेगी कृषक पाठशालाप्रगतिशील किसानों को बताये जायेंगे खेती के उन्नत तकनीक बहादुरपुर जिले के 18 प्रखंडों में प्रगतिशील किसानों के बीच कृषि विभाग पहुंचकर पाठशाला कराने का निर्णय लिया है. कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध आत्मा केद्वारा किसानों को प्रशिक्षण देकर कृषकों केा और सुदृढ़ किया जायेगा. इसके लिए 21 दिसंबर से 20 मार्च तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में पाठशाला आयोजित कर प्रशिक्षण दिया जायेगा. आत्मा परियोजना निदेशक पूर्णेंदु नाथ झा ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड में तीन पंचायत में पाठशाला आयोजित की जायेगी. इसमें सहायक तकनीकी प्रबंधक मास्टर ट्रेनर के रूप में किसान सलाहकार, चयनित किसानों को कृषि विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे. जीरो टीलेज से खेती करने, श्रीविधि, से खेती करने आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी. इसके लिए 18 प्रखंडों के लिए अलग-अलग तिथिवार किसान पाठशाला का आयोजन की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन