पैक्स अध्यक्षों ने बैठक कर सरकार के नर्दिेश की निंदा

Published at :21 Dec 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
पैक्स अध्यक्षों ने बैठक कर सरकार के नर्दिेश की निंदा

पैक्स अध्यक्षों ने बैठक कर सरकार के निर्देश की निंदाबहादुरपुर, दरभंगा : सरकार द्वारा धान के बदले पैक्स एवं व्यापार मंडल द्वारा चावल तैयार कर देने के निर्णय की निंदा की गयी. इसको लेकर बहादुपुर व्यापार मंडल परिसर में सोमवार को जिले के व्यापार मंडल व पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई. बहादुरपुर व्यापार मंडल संघ […]

विज्ञापन

पैक्स अध्यक्षों ने बैठक कर सरकार के निर्देश की निंदाबहादुरपुर, दरभंगा : सरकार द्वारा धान के बदले पैक्स एवं व्यापार मंडल द्वारा चावल तैयार कर देने के निर्णय की निंदा की गयी. इसको लेकर बहादुपुर व्यापार मंडल परिसर में सोमवार को जिले के व्यापार मंडल व पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई. बहादुरपुर व्यापार मंडल संघ के अध्यक्ष श्याम भारती की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमंे पूर्व की तरह पैक्स और व्यापार मंडल द्वारा खरीद की गयी धान का उठाव कर स्वयं सरकारी स्तर पर चावल तैयार कराने की मांग की गयी है. बंद पड़े केंद्रीय सहकारिता बैंक चालू करने, कंेद्र व राज्य सरकार से 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की मांग की गयी है. अध्यक्ष श्याम भारती ने कहा कि सभी पैक्स एवं व्यापार मंडल को राइस मिल व भंडार की सुविधा नही ं है. गत वर्ष कीगयी धान अधिप्राप्ति के उपयोग किये गये बोरा का पैक्स व्यापार मंडल को भुगतान नहीं किया गया है. इन सभी मांगांंे को लेकर आंदोलन की येाजना बनाने के लिए 14 जनवरी को सहकारिता बैंक परिसर में बैठक होगी. बैठक में रघुनाथ चौधरी, अनिल कुमार, सुबोध चौधरी, फैयाज अहमद, देवेंद्र सिंह, मालवर यादव, रामपति यादव, कृष्ण कुमार झा, गणेश यादव, लालकिशोर यादव, विष्णुदेव मंडल आदि पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन