रोमांचक मुकाबजे में प्रगति क्लब विजयी

रोमांचक मुकाबजे में प्रगति क्लब विजयी दरभंगा. पीसीसी टेनिस बॉल इनामी राशि क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को प्रगति क्रिकेट क्लब तथा सर्विस क्रिकेट क्लब मोतिहारी के बीच मैच खेला गया. प्रगति क्लब ने रोमांचक मुकाबले में सर्विस क्लब को तीन विकेट से पराजित करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए […]
रोमांचक मुकाबजे में प्रगति क्लब विजयी दरभंगा. पीसीसी टेनिस बॉल इनामी राशि क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को प्रगति क्रिकेट क्लब तथा सर्विस क्रिकेट क्लब मोतिहारी के बीच मैच खेला गया. प्रगति क्लब ने रोमांचक मुकाबले में सर्विस क्लब को तीन विकेट से पराजित करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्विस क्लब ने निर्धारित 15 ओवरों में पांच विकेट खोकर 116 रन बनाये. विक्रम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए चार छक्के लगाते हुए 32 रनों का योगदान दिया. राजेश ने 24 रन अपने टीम के खाते में जोड़े. शिवम दो तथा उत्सव एक विकेट लेने में सफल रहे. जवाब में खेलते हुए प्रगति की टीम ने निर्धारित लक्ष्य 14.5 ओवराें में सात विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. मनीष ने 20, शिवम ने 19 तथा शंभु ने 20 रनों का योगदान दिया. सर्विस क्लब की ओर से राजेश तथा राजन दो -दो विकेट झटकने में सफल रहे. मैच में निर्णायक की भूमिका छोटू तथा अशोक रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










