अतक्रिमण के खिलाफ चला प्रशासनिक हथौड़ा

अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासनिक हथौड़ाप्रशासन व शांति समिति के संयुक्त तत्वावधान में चला अभियानबाजार समेत आस-पास के इलाके को कराया गया अतिक्रमण मुक्तफोटो. 4 व 5परिचय. सुपौल बाजार में अतिक्रमण हटाते अधिकारी व मौके पर मौजूद लोगों की भीड़बिरौल सुपौल बाजार को जाम से मुक्त करने व साफ सफाई को लेकर पहली बार शांति […]
अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासनिक हथौड़ाप्रशासन व शांति समिति के संयुक्त तत्वावधान में चला अभियानबाजार समेत आस-पास के इलाके को कराया गया अतिक्रमण मुक्तफोटो. 4 व 5परिचय. सुपौल बाजार में अतिक्रमण हटाते अधिकारी व मौके पर मौजूद लोगों की भीड़बिरौल सुपौल बाजार को जाम से मुक्त करने व साफ सफाई को लेकर पहली बार शांति समिति सदस्य एवं प्रशासन ने एक साथ पहल की. रविवार को एसडीओ के नेतृत्व में बस स्टैण्ड, शहीद स्मारक परिसर, यात्री शेड, सिनेमा रोड, खेबा पुलघाट, सब्जी मंडी, मास्टर चौक, शिवाजी नगर, पुराना थाना चौक एवं हाटगाछी को अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त कराया गया. इस दौरान बस स्टैण्ड में अवैध रुप से लगाये गए ऑटो के चालकों को खादी भंडार के समीप अपने वाहन को लगाने का आदेश दिया गया.प्रशासन के जाते ही फिर से हो जाते काबिज : मालूम हो कि पांच दिन पूर्व वरीय अधिकारी के निर्देश पर एसडीओ मो शफीक ने दलबल के साथ सुपौल बाजार से अतिक्रमण को खाली कराया था, परन्तु प्रशासन के जाते ही पुन: अतिक्रमणकारियों ने सड़क पर कब्जा जमाना शुरु कर दिया. इसकी सूचना जब एसडीओ को मिली तो उन्होंने सीओ सूरजकांत को प्रशासनिक आदेश की अवहेलना करनेवालों को अंतिम अल्टिमेटम देने को कहा. प्रशासन व अतिक्रमणकारियों के बीच आंखमिचौनी का खेल पांच दिनों तक चलता रहा. प्रशासन ने चलाया संयुक्त अभियान : अंत में एसडीओ एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ आपात बैठक कर संयुक्त अभियान चलाते हुए बाजार को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया. इस मौके पर बिरौल डीसीएलआर इन्द्रवीर कुमार, शांति समिति के सदस्य जनक प्रधान, राजकुमार अग्रवाल, रवीन्द्र मंडल, संजीव झा, चन्द्रविजय साह, नईम अख्तर, कमरे आलम, खुर्शीद मुन्ना, मनोज साह, प्रदीप प्रधान, मो. तमन्ना, विनोद सहनी आदि अभियान में मौजूद थे. हठी अतिक्रमकारियों पर होगी कार्रवाई : इधर, प्रशासन ने हठी अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध कार्रवाई का मन बना लिया है. अभियान के समाप्त होने के चंद घंटे बाद ही फिर से काबिज हो जाते हैं. इसे पदाधिकारी ने गंभीरता से लिया है. रविवार को भी प्रशासन के जाते ही फिर से कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा लीं. एसडीओ ने इस संबंध में संपर्क करने पर बताया कि प्रशासनिक ने बार-बार अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद भी अतिक्रमणकारियों द्वारा सड़क पर दुकान लगानेवाले आधा दर्जन से अधिक लोगों को गोपनीय स्तर से चिन्हित किया है. उन सभी के विरुद्ध सीओ को अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










