\\\\टं३३ी१त्र/ू/ररतनपुर पंचायत में भाजपा विधायकों का हुआ नागरिक अभिनन्दन

\\\\टं३३ी१त्र/ू/ररतनपुर पंचायत में भाजपा विधायकों का हुआ नागरिक अभिनन्दन \\\\टं३३ी१त्र/रफोटो :27परिचय : सम्मानित होते भाजपा विधायक जीवेश कुमार व संजय सरावगी जाले : रतनपुर पंचायत के नागरिकों ने बुधवार को दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी के साथ-साथ स्थानीय विधायक जीवेश कुमार अभिनन्दन किया़ इस मौके पर अपने उद्बोधन में नगर विधायक ने कहा कि सूबे […]
\\\\टं३३ी१त्र/ू/ररतनपुर पंचायत में भाजपा विधायकों का हुआ नागरिक अभिनन्दन \\\\टं३३ी१त्र/रफोटो :27परिचय : सम्मानित होते भाजपा विधायक जीवेश कुमार व संजय सरावगी जाले : रतनपुर पंचायत के नागरिकों ने बुधवार को दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी के साथ-साथ स्थानीय विधायक जीवेश कुमार अभिनन्दन किया़ इस मौके पर अपने उद्बोधन में नगर विधायक ने कहा कि सूबे की जनता भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है़ बिहार की सरकार नई नहीं है यह पुरानी ही है़ स्वतंत्रता के बाद बिहार में कांग्रेस, राजद एवं जदयू की ही सरकार बनी़ बिहार एवं दरभंगा की जनता आज तक दूसरे राज्यों में जाकर अपना इलाज करवाते हैं साथ ही नौकरी के लिए भी उनको दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है़ दरभंगा में बेहतर चिकित्सीय सुविधा तथा यहां के लोगों को यहीं नौकरी मिलने के लिए हम दोनो भाई मिलकर विधान सभा में लड़ाई लड़ेंगे़ जब तक दूसरे राज्य के लोग दरभंगा में आकर अपना इलाज करवायेगें तब जाकर ही मैं समझूॅगा कि दरभंगा का विकास हुआ है़ जब दूसरे राज्य के लोग नौकरी करने इस राज्य में आवेंगे तब जाकर मैं समझूॅगा कि बिहार का विकास हुआ है़ इस मौके पर जीवेश कुमार ने नगर विधायक को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे मेरे बड़े भाई हैं के साथ-साथ मैं इन्हें अपना मार्गदर्शक भी मानता हूॅ़ मैं इनके साथ मिलकर अपने क्षेत्र के साथ-साथ दरभंगा जिला के सभी क्षेत्र एवं गांवों के विकास में सहयोग करुॅगा़ इस मौके पर सिंहवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष विजय चौधरी एवं स्थानीय प्रखंड अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रसाद मौजूद थे़ राम प्रवेश ठाकुर के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के ही विद्युत विभाग से अवकाश प्राप्त राघवेन्द्र ठाकुर तथा मंच संचालन विजय कुमार शाही ने किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










