मधुबनी में धराये पांच अवैध वेंडर

मधुबनी में धराये पांच अवैध वेंडर दरभंगा. अवैध तरीके से खान-पान के सामान बेचने वालों पर नकेल कसने के अपने अभियान के तहत आरपीएफ ने बुधवार को पांच वेंडरों को धर दबोचा. इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के मुताबिक मधुबनी स्टेशन परिसर में बिना किसी लाइसेंस के पांच लोग खाद्य सामग्री बेच रहे थे, जिन्हें आरपीएफ ने […]
मधुबनी में धराये पांच अवैध वेंडर दरभंगा. अवैध तरीके से खान-पान के सामान बेचने वालों पर नकेल कसने के अपने अभियान के तहत आरपीएफ ने बुधवार को पांच वेंडरों को धर दबोचा. इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के मुताबिक मधुबनी स्टेशन परिसर में बिना किसी लाइसेंस के पांच लोग खाद्य सामग्री बेच रहे थे, जिन्हें आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया. इसमें चकदह राजनगर मधुबनी के सुखदेव चौधरी के पुत्र मनोज चौधरी, सुखदेव दास के पुत्र भोला दास व गणेश दास के पुत्र चंदन कुमार के साथ ही नोनिया टोल मधुबनी के कल्लर महतो के पुत्र महेंद्र महतो तथा बासोपट्टी थाना क्षेत्र के दामों गांव निवासी जीवछ ठाकुर के पुत्र राहुल कुमार शामिल हैं. सभी को समस्तीपुर भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










