तलब एमसीआइ दल्लिी में पहुंच गये छात्र डीएमसीएच में

तलब एमसीआइ दिल्ली में पहुंच गये छात्र डीएमसीएच में दरभंगा : डीएमसीएच के रैगिंग के मामले को लेंकर एक दिसंबर को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) दिल्ली में छात्र चंदन कुमार नहीं पेश हुए. इसको लेकर चंदन कुमार ने मंगलवार को अपने पिता के साथ प्राचार्य डॉ आरके सिन्हा से मिलकर गुहार लगायी. प्राचार्य का […]
तलब एमसीआइ दिल्ली में पहुंच गये छात्र डीएमसीएच में दरभंगा : डीएमसीएच के रैगिंग के मामले को लेंकर एक दिसंबर को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) दिल्ली में छात्र चंदन कुमार नहीं पेश हुए. इसको लेकर चंदन कुमार ने मंगलवार को अपने पिता के साथ प्राचार्य डॉ आरके सिन्हा से मिलकर गुहार लगायी. प्राचार्य का दो टूक जवाब था कि आप एमसीआइ दिल्ली ही जायें. चूंकि आपको दिल्ली बुलाया गया था. यह सुन पिता-पुत्र चैंबर से विदा हो गये. मालूम हो कि कथित रैगिंग के मामले को लेकर 2014 बैच के दो छात्रों का नाम सामने आया था. इसमें चंदन कुमार और चंदन पाठक शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार इसमें दोनों को एमसीआइ ने प्राचार्य के साथ दिल्ली में तलब किया था. इसमें छात्र चंदन पाठक और प्राचाार्य एमसीआइ के सामने पेश हुए लेकिन चंदन कुमार तय दिन को पेश नहीं हुए. इधर एमसीआइ ने चंदन कुमार पर दवाब डाला लेकिन चंदन कुमार दिल्ली जाने के बजाय डीएमसीएच पहुंच गये. प्राचार्य डॉ आरके सिन्हा ने छात्र चंदन कुमार के आने की पुष्टि की है लेकिन विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










