दूसरी बार डीएम कुमार रवि को दी जायेगी विदाई

दूसरी बार डीएम कुमार रवि को दी जायेगी विदाई अतिथि गृह में आज होगा समारोहदरभंगा . शायद यह पहली बार हो रहा हो जब किसी भी अधिकारी को दूसरी बार विदाई दी जायये. जी हां , इस यादगार पल का गवाह बनेगा अपने जिला का अतिथि गृह, जब 6 दिसंबर की शाम डीएम कुमार रवि […]
दूसरी बार डीएम कुमार रवि को दी जायेगी विदाई अतिथि गृह में आज होगा समारोहदरभंगा . शायद यह पहली बार हो रहा हो जब किसी भी अधिकारी को दूसरी बार विदाई दी जायये. जी हां , इस यादगार पल का गवाह बनेगा अपने जिला का अतिथि गृह, जब 6 दिसंबर की शाम डीएम कुमार रवि को दूसरी बार भावभीनी विदाई दी जायेगी. दूसरी बार तबादला का आदेश मिलने पर डीएम कु मार रवि के विदाई को लेकर जोरदार तैयारी चल रही है. 6 दिसंबर की शाम करीब 8 बजे उनके विदाई समारोह में वरीय अधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहकर उनके द्वारा किये गये कामों की चर्चा करेंगे. यूं तो फेयरवेल या विदाई समारोह आम बात है. लेकिन यह विदाई समारेाह इसलिए खास बनता है कि डीएम को दूसरी बार विदाई दी जायेगी. पहली बार उन्हें विधानसभा चुनाव के पूर्व किये गये तबादले के बाद दी गयी थी. उनका गया स्थानांतरण होने के बाद अधिकारियों ने विदाई समारोह आयोजित किया था. लेकिन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उन्हें फिर वापस बुलाया गया और चुनाव कराने की महती जिम्मेवारी सौंपी गयी. जब शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो गया तो एक बार फिर सरकार ने पुराने तबादले को सही ठहराते हुए इनका स्थानांतरण गया कर दिया. स्थानांतरण के बाद सोमवार को प्रभार देकर डीएम श्री रवि गया के लिए रवाना हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










