मृदा दिवस पर किसानों को मिला मट्टिी स्वास्थ्य कार्ड

मृदा दिवस पर किसानों को मिला मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड शिविर में किसानों ने अनुदान नहीं मिलने पर जतायी नाराजगीफोटो-1 व 43परिचय-शिविर में किसानों कोकार्ड देते अधिकारी, बेनीपुर में शिविर में शामिल अधिकारीगण एवं किसानसदर, दरभंगा : अंतराष्ट्रीय मृदा के तहत विश्व मृदा दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रख्ंाड प्रशिक्षण भवन मे किसानों के बीच […]
मृदा दिवस पर किसानों को मिला मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड शिविर में किसानों ने अनुदान नहीं मिलने पर जतायी नाराजगीफोटो-1 व 43परिचय-शिविर में किसानों कोकार्ड देते अधिकारी, बेनीपुर में शिविर में शामिल अधिकारीगण एवं किसानसदर, दरभंगा : अंतराष्ट्रीय मृदा के तहत विश्व मृदा दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रख्ंाड प्रशिक्षण भवन मे किसानों के बीच मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड वितरण समारोह आयोजित किया गया. समारोह में करीब डेढ़ सौ किसानों को यह कार्ड उलब्ध कराया गया. इससे पूर्व प्रखंड प्रमुख सियाराम पासवान ने दीप जला कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस बीच एसएमए धनंजय कुमार व कृ ष्णकांत झा ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया. उन्होंने खेत के मिट्टी की जांच के लिए नमूना लेने आदि की भी जानकारी दी. इसी क्रम मे कबीरचक के मुखिया जयकृ ष्ण यादव समारोह में उपस्थित हुए. उन्होंने कार्यक्रम की सूचना नहीं मिलने एवं सही किसानों को कार्ड नहीं दिये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां वही किसान उपस्थित हैं जिनके पास जमीन नहीं है. वहां उपस्थित किसान सलाहकार गणेश प्रसाद मंडल को टोकते हुए जबाव देने को कहा. श्री मंडल ने कार्यक्रम के विषय में जानकारी नहीं रहने को बताया. बीएओ विमलेश मिश्र ने किसानों को खुद अपने खेत की मिट्टी का नमूना लेकर स्वयं मिट्टी जांच प्रयोगशाला बहादुरपुर फाॅर्म में जमा करने की भी अपील की. उन्होंने कठिनाई आने पर किसान सलाहकार से संपर्क क रने की बात भी कही. मौके पर दुलापुर के मुखिया लालो पासवान, वासुदेवपुर के रामप्रसाद यादव, आदित्यनाथ मिश्र, इम्तियाज एकबाल, प्रियंका कुमारी, आदित्य कुमार, विंदुवासिनी, रीना कुमारी, शैलेंद्र छोटे आदि सहित किसान सलाहकार एवं किसान रामअशीष यादव, डा. नंदकिशोर यादव, भुवनेश्वर महतो, मो. आलम, मो. जिलानी, मो. इजहार, सगीरुल व मुस्तफा मौजूद थे.बेनीपुर प्रतिनिधि के अनुसार : स्थानीय कृषि सभा भवन में बीडीओ प्रदीप कुमार झा की अध्यक्षता में विश्व मृदा दिवस के अवसर पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान सैकड़ों किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया तथा बीएओ ने किसानों को कार्ड के अनुसार खेतों में विभिन्न उर्वरक की कमी एवं मात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान किसानों ने धान की फसल के दौरान मिलने वाले डीजल अनुदान की राशि अभी तक उपलब्ध नहीं कराये जाने को लेकर बीडीओ एवं बीएओ को जमकर लतारा. किसान हनुमान चौधरी, शिवकांत झज्ञ, मनोज कुमार झा, मुन्ना , रामअवतार यादव आदि ने बीडीओ से कहा विधानसभा चुनाव से पूर्व सरकार द्वारा प्रथम किस्त डीजल अनुदान की राशि उपलब्ध करा दिया गया, पर स्थानीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण धान की फसल पटवन के अभाव में बर्बाद हो गयी. लेकिन किसानों को अभीतक उक्त राशि नही मिली. किसानों के सवालो के जबाव देते हुए बीडीओ ने कहा कि विधानसभा चुनाव के कारण अनुदान वितरण में विलंब हुआ है. पहली किस्त के अनुसार जितने किसानों का आवेदन मिला है उसके आधार पर पंचायत एवं बैंक वायज एडवाइस भेज दिया गया है. एक सप्ताह के अंदर इसकाभुगतान हो जायेगा. दूसरे किस्त की जो राशि मिली है. उसके भी भुगतान की प्रक्रिया जारी है. इस दौरान बीएओ अशोक कुमार सहित सभी समन्वयक एवं किसान सलाहकार मौजूद थे. मनीगाछी प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में शनिवार को विश्व मृदा दिवस के अवसर पर 118 किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया. समारोह का उद्घाटन उपप्रमुख ललित नारायण यादव एवं बीडीओ सुभाष कुमार ने संयुक्त रुप से दीप जला कर किया. मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता के बारे में समन्वयक विवेकानंद सिंह ने विस्तृत रुप से किसानों को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि निरंतर रसायनिक खाद के प्रयोग से हमारीमिट्टी खराब हो गयी है. मिट्टी के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए संतुलित खाद के प्रयोग पर बल दिया. धरती मां करे पुकार, मुझे चाहिए संतुलित आहार. इसलिए हर किसानों को मिट्टी की जांच कराया चाहिये ताकि इसकी आवश्यक ता के अनुसार ही उर्वरक का प्रयोग किया जा सके. इस दौरान चनौर के किसान बच्चन कुमार सिंह, ब्रह्मपुरा के जय प्रकाश झा, सुमन कुमार मिश्र सहित सैकड़ो किसान बीएओ दिनेश झा आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं सलाहकार प्रमोद कु मार सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










