मेडोना इंग्लिश स्कूल में मना जन्म दिन

मेडोना इंग्लिश स्कूल में मना जन्म दिन दरभंगा . रंग-बिरंगे गुब्बारोंसे सजा हॉल, मधुर संगीत बिखेरता साउंड सिस्टम. किसी खास आयोजन का एहसास करा रहे है. इसी बीच खुबसूरत परी की वेशभूषा में पहुंची बच्ची ने सबो को चौंका दिया. ट्रे में रखा गया केक काटने के बाद समूचा माहौल गूंज उठा- ”हैप्पी बर्थ डे […]
मेडोना इंग्लिश स्कूल में मना जन्म दिन दरभंगा . रंग-बिरंगे गुब्बारोंसे सजा हॉल, मधुर संगीत बिखेरता साउंड सिस्टम. किसी खास आयोजन का एहसास करा रहे है. इसी बीच खुबसूरत परी की वेशभूषा में पहुंची बच्ची ने सबो को चौंका दिया. ट्रे में रखा गया केक काटने के बाद समूचा माहौल गूंज उठा- ”हैप्पी बर्थ डे टू रोज” हैप्पी बर्थ डे टू डियर रोज. मौका था मेडोना इंग्लिश स्कूल कटहलबाड़ी के परिसर में आयोजित जन्म दिन समारोह का. मेडोना इंग्लिश स्कूल के निदेशक एसएम माइकल की पोती इसावेल रोज के पहले वर्षगांठ पर समारोह आयोजित कर हर्षोल्लास से मनाया गया. इस मौके पर इसवेल रोज के माता-पिता ब्रायन अलमीडा, इरेन अलमिडा के साथ साथ डेजी माइकल, रोनाल्ड अलमीडा, नैंसी अलमीडा, डिक्शन माइकल, डिप्थी थॉमस डिक्शन सहित स्कूल के प्राचार्य व शिक्षकगण के अलावा गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. बाद में जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के आयोजन भी किये गये थे. जिसका सभी मेहमानों ने लुत्फ उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










