बाइक की ठोकर से बच्चे की मौत

बाइक की ठोकर से बच्चे की मौत विरोध में एक घंटे तक लोगों ने जाम किया सड़कसिंघवाड़ा. सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव के निकट शुक्रवार की संध्या बाइक की ठोकर से एक बच्चे की मौत हो गयी. जबकि बाइक सवार जख्मी हो गया. इस घटना के विरोध में लोगों ने एक घंटे तक एनएच […]
बाइक की ठोकर से बच्चे की मौत विरोध में एक घंटे तक लोगों ने जाम किया सड़कसिंघवाड़ा. सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव के निकट शुक्रवार की संध्या बाइक की ठोकर से एक बच्चे की मौत हो गयी. जबकि बाइक सवार जख्मी हो गया. इस घटना के विरोध में लोगों ने एक घंटे तक एनएच 57 पर जाम कर यातायात को अवरुद्ध कर दिया. जानकारी के अनुसार कंसी गांव निवासी राम लगन सहनी के पुत्र दस वर्षीय दीपक कुमार सहनी अपनी दादी कुमर दाय देवी के साथ सड़क पार कर शौचालय के लिए जा रहा था. इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे ठोकर मार दी. ठोकर लगते ही जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार केवटी थाना क्षेत्र के रनवे निवासी उमेशचंद्र राय के पुत्र राजमणि सिंह भी जख्मी हो गये. जख्मी हालत में पीएचसी में भर्ती कराया गया है. इधर घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने एनएच 57 को करीब एक घंटे तक जाम कर यातायात को पूरी तरह ठप कर दिया. थानाध्यक्ष राजन कुमार, बीडीओ शशि प्रकाश एवं सीओ स्वयंवर झा ने पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह जाम समाप्त करवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










