दिन भर रेल नीर के लिए भटकते रहे रेल यात्री
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2015 6:58 PM
दिन भर रेल नीर के लिए भटकते रहे रेल यात्री जगह-जगह पड़ी रहीं बोतलें, फिर भी नहीं हुई नसीबविभाग की गैरसंजीदगी से स्थिति बिगड़ने की आशंकादरभंगा. रेल नीर आपूर्ति को लेकर चल रहा विवाद लगातार शुक्रवार को भी नहीं सुलझा. पूरे दिन पेयजल के लिए यात्री इधर से उधर भटकते रहे. किसी भी स्टॉल पर […]
दिन भर रेल नीर के लिए भटकते रहे रेल यात्री जगह-जगह पड़ी रहीं बोतलें, फिर भी नहीं हुई नसीबविभाग की गैरसंजीदगी से स्थिति बिगड़ने की आशंकादरभंगा. रेल नीर आपूर्ति को लेकर चल रहा विवाद लगातार शुक्रवार को भी नहीं सुलझा. पूरे दिन पेयजल के लिए यात्री इधर से उधर भटकते रहे. किसी भी स्टॉल पर उन्हें पानी नहीं मिला. हालांकि जंकशन पर जगह-जगह बोतलें रखी नजर आ रही थीं. शाम चार बजे पानी की आपूर्ति कर देने की बात कही गई थी, लेकिन छह बजे तक आपूर्ति नहीं की गई. उल्लेखनीय है कि रेलवे ने हार हाल में प्लेटफॉर्म व ट्रेनों में रेल नीर के ही उपयोग का आदेश दे रखा है. किसी दूसरे ब्रांड के पानी बोतल बेचने पर रोक लगी है. इसके लिए इसकी आपूर्ति सुनिश्चत रखने का स्पष्ट निर्देश आइआरसीटीसी को दे रखा है. इसके तहत इस क्षेत्र की फ्रेंचाइजी वेस्टर्न कैरियर को दी गयी है. इसने अपने अधीन राणा कंपनी को आपूर्ति का जिम्मा सौंप रखा है. इसने दरभंगा में गणेश पूर्वे को अपना सुपरवाइजर बनाया है. इसी के माध्यम से रेल नीर की आपूर्ति की व्यवस्था की है. इधर गणेश पूर्वे ने ठेकेदार प्रवीण पोद्दार को रेल नीर देने से मना करते हुए कहा कि वे स्टॉल के वेंडर को ही सीधे रेल नीर देंगे. वेंडरों ने सीधे पानी लेने से मना कर दिया. इसको लेकर पिछले कई दिनों से खींचतान चल रही थी. इस बीच गत तीन दिसंबर को पूर्वे वेंडरों को ही सीधे रेल नीर देने पर अड़ गये, अन्यथा आपूर्ति से इनकार कर दिया. नतीजतन इसका अभाव हो गया. इधर प्रवीण ने इस के अभाव की शिकायत डीसीआइ से करते हुए इसकी व्यवस्था करने की मांग की. शुक्रवार की सुबह-सुबह पूर्वे ने स्टॉलों के बगल में रेल नीर का पैकेट रख दिया और उनके लोगों ने वेंडरों से कहा कि यह पानी लो और बेचो, पर खुद को ठेकेदार के अधीन रहने की बात कहते हुए सभी ने इससे इनकार कर दिया. अंतत: पोद्दार ने आइआरसीटीसी तक वस्तुस्थिति की जानकारी पहुंचा दी. रेलवे के अधिकारियों तक को सूचना दे दी. इस बीच अपराह्न करीब तीन बजे इसको लेकर आइआरसीटीसी से आपूर्ति चालू करने को कहा गया. ठेकेदार के चिह्नित कर्मी के माध्यम से इसकी आपूर्ति करने को कहा. इसी आलोक में शाम 4 बजे के बाद रेल नीर की आपूर्ति करने की बात हुई. जो नहीं हो सका. इस बीच पूरे दिन यात्री इसके लिए दर-दर भटकते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










