बाला मुरुगन डी एक बार फिर बने दरभंगा के डीएम
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2015 8:45 PM
बाला मुरुगन डी एक बार फिर बने दरभंगा के डीएमफोटो::::::::::कुमार रवि गया के होंगे डीएमदरभंगा : राज्य सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. इसमें दरभंगा के जिलाधिकारी भी शामिल हैं. सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुुसार बाला मुरुगन डी एक […]
बाला मुरुगन डी एक बार फिर बने दरभंगा के डीएमफोटो::::::::::कुमार रवि गया के होंगे डीएमदरभंगा : राज्य सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. इसमें दरभंगा के जिलाधिकारी भी शामिल हैं. सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुुसार बाला मुरुगन डी एक बार फिर दरभंगा के जिलाधिकारी बनाये गये हैं. वे कुमार रवि का स्थान लेंगे. जबकि दरभंगा के जिलाधिकारी कुमार रवि को गया जिला के जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है. बता दें कि चुनाव से महज कुछ ही दिन पूर्व राज्य सरकार के द्वारा कुछ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया था. जिसमें बाला मुरुगन डी को दरभंगा एवं कुमार रवि को गया का जिलाधिकारी बनाया गया था. किंतु निर्वाचन आयोग के द्वारा स्थानांतरण पर आपत्ति जताने के बाद पुन : स्थानांतरित जिलाधिकारियों को अपने पूर्व के स्थान पर योगदान करने का आदेश दिया गया. इसके बाद फिर कुमार रवि वापस दरभंगा लौट गये जबकि डी बालामुरुगन डी पूर्णिया. गुरुवार को एक बार फिर दोनों का स्थानांतरण राज्य सरकार के द्वारा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










