घटिया नर्मिाण का आरोप लगा जताया विरोध
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2015 8:45 PM
घटिया निर्माण का आरोप लगा जताया विरोध फोटो- 5परिचय-घटिया नाला निर्माण को लेकर विरोध जताते लोगसदर, दरभंगा : घटिया नाला निर्माण एवं गुणवत्ता क अनुुरुप कार्य नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को चूनाभट्ठी के मुहल्लावासियों ने कार्यस्थल पर पहुंचककर अपना विरोध जताया. चूनाभट्ठी स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के तहत करीब 50 लाख […]
घटिया निर्माण का आरोप लगा जताया विरोध फोटो- 5परिचय-घटिया नाला निर्माण को लेकर विरोध जताते लोगसदर, दरभंगा : घटिया नाला निर्माण एवं गुणवत्ता क अनुुरुप कार्य नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को चूनाभट्ठी के मुहल्लावासियों ने कार्यस्थल पर पहुंचककर अपना विरोध जताया. चूनाभट्ठी स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के तहत करीब 50 लाख की लागत से घाटों एवं नाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. मुहल्लेवासियों के मुताबिक वर्त्तमान में नाला निर्माण में घटिया इंट का उपयोग किया जा रहा है. वहीं गुणवत्ता पर संबंधित अभियंता एवं संवेदक द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है. नाला की उंचाई काफी कम दी गयी है. पानी बहाव का लेवल भी सही रुप से नहीं किया गया है. लोगों के घर के पानी की निकासी के लिए सरकारी रुपये खर्च तो किये जा रहे हैं. लेकिन ठीक नहीं रहने पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जायेगी. मुहल्लेवासियों ने इसकी जांच कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










