मुखिया की अध्यक्षता में लिये गये नर्णिय पर प्रमुख का ऐतराज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2015 7:25 PM
मुखिया की अध्यक्षता में लिये गये निर्णय पर प्रमुख का ऐतराज बहेड़ी : शिवराम गांव के प्रवेश पथ में बनने वाली मुख्य द्वार पर कुमर कल्याण झा का नाम अंकित कराने के निर्णय पर प्रमुख मुन्नी देवी ने एतराज जताया है. इसको लेकर प्रमुख मुन्नी देवी ने कहा कि इस गांव में 1995 से 2005 […]
मुखिया की अध्यक्षता में लिये गये निर्णय पर प्रमुख का ऐतराज बहेड़ी : शिवराम गांव के प्रवेश पथ में बनने वाली मुख्य द्वार पर कुमर कल्याण झा का नाम अंकित कराने के निर्णय पर प्रमुख मुन्नी देवी ने एतराज जताया है. इसको लेकर प्रमुख मुन्नी देवी ने कहा कि इस गांव में 1995 से 2005 तक एमसीसी एवं सामंतियों के बीच जंग छिड़ गयी थी. जिसमें इसी गांव के स्व. झा के अलावे सुरेन्द्र साहू, राजाराम दास, जोगिन्द्र यादव की भी लड़ाई के क्रम में हत्या हुई थी. इसको लेकर ग्रामीणों में स्व. झा से पूर्व में हुए इन सब मृतक के नाम की दावेदारी बनती है. यदि इसे समाज गंभीरता से नहीं लेती है तो समाज एक बार फिर सामंती एवं माओवादियों की चपेट में आ सकता है. प्रमुख श्रीमती देवी ने कहा कि समाज हित को देखते हुए इस द्वार पर गांव के नाम के साथ प्रवेश द्वार अंकित कराना ही जनहित के लिए कारगर सिद्ध होगा. इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रमुख के समर्थन में मंगलवार को सामुदायिक भवन पर हुई एक बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए किसी खास व्यक्ति का नाम द्वार पर अंकित कराने की बात को निराधार बताया. उल्लेखनीय है कि स्व. झा का नाम अंकित कराने को लेकर पंचायत भवन पर मुखिया की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक गुट ने इसका समर्थन किया था. जिसको लेकर सामुदायिक भवन पर जानकी लाल देव, सहदेव मांझी, मो.शमसुल, सियासरण यादव, गजेन्द्र साहू, रंजीत साहू, कमलकांत झा आदि ने नाम अंकित कराने की बात को राजनीतिक साजिश के तहत समाज को बांटने का आरोप मुखिया अरुण यादव पर लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










