आरपीएफ की तत्परता से चोरी होने से बचा सामान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2015 6:53 PM
आरपीएफ की तत्परता से चोरी होने से बचा सामान दरभंगा. आरपीएफ की तत्परता से ट्रेन से जा रहे बुक सामान चोरी होने से बच गया. हालांकि इसके लिए कई केंद्रों के सुरक्षा बल को पूरी रात पसीना बहाना पड़ा. जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से जयनगर जा रही 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की एसएलआर […]
आरपीएफ की तत्परता से चोरी होने से बचा सामान दरभंगा. आरपीएफ की तत्परता से ट्रेन से जा रहे बुक सामान चोरी होने से बच गया. हालांकि इसके लिए कई केंद्रों के सुरक्षा बल को पूरी रात पसीना बहाना पड़ा. जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से जयनगर जा रही 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की एसएलआर बोगी में चोर ने बुक सामान की चोरी का प्रयास किया. मंडल सूत्र के मुताबिक छपरा में जब यह ट्रेन पहुंची तो चेकिंग के दौरान आरपीएफ की इस पर नजर पड़ी. इसके बाद विभाग चौकस हो गया. जानकारों के अनुसार चोर प्लाई हटा चुके थे. आशंका है कि छपरा के बाद बोगी काट कर सामान की चोरी की फिराक में थे, लेकिन समय रहते ही इस पर नजर पड़ गयी. वहां से सोनपुर, सोनपुर से मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर, समस्तीपुर से दरभंगा तथा दरभंगा से जयनगर तक इस बोगी का स्कॉट करते हुए आरपीएफ के जवान ले गये. नतीजतन सामान चोरी होने से बच गया. बताया जाता है कि इसमें होजियरी के 70 पैकेट थे. सभी सामान को सुरक्षित जयनगर में उतार लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










