नहीं मिल रहे गुणवत्ता वाले बीज : विजयकांत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2015 9:42 PM
नहीं मिल रहे गुणवत्ता वाले बीज : विजयकांत फोटो संख्या- 05परिचय- संवाददाता सम्मेलन में बोलते माकपा नेता विजय कांत ठाकुर व अन्य दरभंगा : माकपा नेता सह केंद्रीय कमिटी सदस्य विजयकांत ठाकुर ने कहा है कि जिले में सूखे की भेंट चढ़ चुकी धान की फसल से किसानों की कमर टूट चुकी है. रबी के […]
नहीं मिल रहे गुणवत्ता वाले बीज : विजयकांत फोटो संख्या- 05परिचय- संवाददाता सम्मेलन में बोलते माकपा नेता विजय कांत ठाकुर व अन्य दरभंगा : माकपा नेता सह केंद्रीय कमिटी सदस्य विजयकांत ठाकुर ने कहा है कि जिले में सूखे की भेंट चढ़ चुकी धान की फसल से किसानों की कमर टूट चुकी है. रबी के लिए खेतों में नमी नहीं हैं. सरकारी नलकूप ठप पड़े हैं. डीजल अनुदान घोषणाओं तक ही सीमित है. गुणवत्तापूर्ण बीज और खाद उपलब्ध नहीं हो रहे हैं. इससे किसानों की परेशानी और बढ़ेगी. यह बातें उन्होंने जिला कमिटी की बैठक के बाद कही. सोमवार को लहेरियासराय स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं दिख रही. खाद्य सामग्री की कीमतें आसमान छू रही है. महंगाई, बेरोजगारी, कृषि संकट से जूझ रहे देश में इन चीजों पर सरकार की कोई पकड़ नहीं. विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की दृष्टि इन चीजों पर नहीं पड़ी. जल प्रबंधन या कृषि संकट से निबटने के कोई उपाय नहीं किये जा रहे. इसको लेकर 6 दिसंबर से सभी प्रखंड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय पर पार्टी प्रदर्शन करेगी, जिसमें सांप्रदायिकता, असहिष्णुता, जुमलेबाजी के विरूद्ध साथ ही जिला को सूखा पीडि़त घोषित कर राहत देने की मांग की जायेगी. इसको लेकर प्रतिरोध मार्च भी निकाला जायेगा. उन्होंने कहा कि जिला कमिटी की बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में जिला के साथ सौतेला व्यवहार किये जाने को लेकर जन आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है. उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों का घोर अभाव है. उनके साथ दुर्व्यवहार आदि मामलों को लेकर बड़ा आंदोलन किया जायेगा. बैठक में माकपा के जिला मंत्री अविनाश कुमार उर्फ मंटू ठाकुर, जिला किसान सभा के मंत्री श्याम भारती सहित अन्य जिला कमिटी सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










