किसानों को मिला प्रशक्षिण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2015 9:42 PM

विज्ञापन

किसानों को मिला प्रशिक्षणदरभंगा : निर्मल महिला कल्याण केंद्र की ओर से किसानों के समूह को दलहन व तेलहन फसलों की खेती के साथ-साथ सब्जी उगाने की नयी-नयी विधियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया. अललपट्टी स्थित केंद्र पर प्रशिक्षण शिविर में कीट रोग विशेषज्ञ राणा राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को गेहूं के विभिन्न […]

विज्ञापन

किसानों को मिला प्रशिक्षणदरभंगा : निर्मल महिला कल्याण केंद्र की ओर से किसानों के समूह को दलहन व तेलहन फसलों की खेती के साथ-साथ सब्जी उगाने की नयी-नयी विधियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया. अललपट्टी स्थित केंद्र पर प्रशिक्षण शिविर में कीट रोग विशेषज्ञ राणा राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को गेहूं के विभिन्न प्रभेदों की बुआई और बीज उपचार से जुड़े विषयों पर चर्चा की और मिट्टी उपचार की जानकारी दी. साथ ही सरकार के द्वारा दी जानेवाले अनुदान के बारे में भी बताया. तेलहन व दलहन फसलों की बुआई के बारे में बताते हुए उन्होंने सूक्ष्म पोषक तत्वों के बारे में सल्फर, बोरन, आयरन, जिंक सल्फेट आदि की जानकारी दी. उन्होंने गेहूं बीज के नये प्रभेद 2733,2824, 2967 के बारे में बताया और केंद्र की ओर से उपलब्ध कराये गये इन प्रभेदों के बीजों का वितरण भी किया. वितरण सह प्रशिक्षण समारोह में केंद्र की संचालिका सिस्टर रोशलीन, सिस्टर फांसी ने इसमें भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन