मिथिला महोत्सव के अवसर पर लगेगा कृषि यांत्रिकीकरण मेला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2015 9:42 PM
मिथिला महोत्सव के अवसर पर लगेगा कृषि यांत्रिकीकरण मेलाबहादुरपुर, दरभंगा : कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को लेकर सोमवार को जिला कृ षि पदाधिकारी रामकिशोर राय ने बीएओ व कृषि समन्वयकों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इसमें कई दिशानिर्देश दिये गये. 8-9 दिसंबर को आयेाजित मिथिला महोत्सव के अवसर पर यांत्रीकरण मेला […]
मिथिला महोत्सव के अवसर पर लगेगा कृषि यांत्रिकीकरण मेलाबहादुरपुर, दरभंगा : कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को लेकर सोमवार को जिला कृ षि पदाधिकारी रामकिशोर राय ने बीएओ व कृषि समन्वयकों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इसमें कई दिशानिर्देश दिये गये. 8-9 दिसंबर को आयेाजित मिथिला महोत्सव के अवसर पर यांत्रीकरण मेला में 25 प्रतिशत लक्ष्य उपलब्ध कराने सभी प्रखंडों में ससमय बीज का वितरण तथा डीजल अनुदान वितरण करने सहित कई दिशा निर्देश दिया गया. डीजल अनुदान वितरण में अपने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र किसानों को बीज अनुदान की राशि वितरण करने का सख्त निर्देश दिया. साथ ही एक सप्ताह क अंदर कोषागार से राशि निकासी कर अनुदान की राशि वितरण करें अन्यथा उन कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. वहीं आत्मा के परियोजना निदेशक पूर्णेंदु नाथ झा ने सभी बीएओ व कृषि समन्वयकों को 5 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मृदा दिवस के अवसर पर प्रत्येक प्रखंडों में मृदा दिवस मनाने का निर्देश दिया. इसमें स्थानीय विधायक व विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं प्रख्ंाड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों के बीच वितरण करने को कहा. सभी प्रखंडों के तीन तीन पंचायतों में किसान पाठशाला की सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में डीएओ आरके राय, आत्मा परियोेजना निदेशक, सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी व कृषि समन्वयक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










