एमसीआइ के तलब पर प्राचार्य रवाना हुए दल्लिी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2015 9:26 PM
एमसीआइ के तलब पर प्राचार्य रवाना हुए दिल्लीमामला मेडिकल छात्रों के रैगिंग का दरभंगा. मेडिकल काउंटर ऑफ इंडिया (एमसीआइ) दिल्ली के तलब के बाद सोमवार को डीएमसी प्राचार्य डॉ आरके सिन्हा दिल्ली रवाना हो गये. प्राचार्य डॉ सिन्हा को एक दिसंबर को एमसीआइ के सामने पेश होना है. मालूम हो कि अगस्त में रैगिंग के […]
एमसीआइ के तलब पर प्राचार्य रवाना हुए दिल्लीमामला मेडिकल छात्रों के रैगिंग का दरभंगा. मेडिकल काउंटर ऑफ इंडिया (एमसीआइ) दिल्ली के तलब के बाद सोमवार को डीएमसी प्राचार्य डॉ आरके सिन्हा दिल्ली रवाना हो गये. प्राचार्य डॉ सिन्हा को एक दिसंबर को एमसीआइ के सामने पेश होना है. मालूम हो कि अगस्त में रैगिंग के मामले को लेकर काफी हंगामा हुआ था. एमसीआइ की जांच पड़ताल में रैगिंग के आरोपी का पटाक्षेप नहीं हुआ था. इसर 2014 बैच के सभी छात्रों के परीक्षाफल के प्रकाशन पर रोक लगा दिया था. इधर आर्यभट्ट ज्ञान विवि पटना ने एमसीआइ के रोक के बावजूद ऐसे छात्रों के परीक्षाफल का प्रकाशन कर दिया. विवि के आदेश पर सफल छात्रों कने नये वर्ग में प्रोमोट करने का आदेश भी दे दिया गया. इसकी भनक एमसीआइ को हो गयी. माना जा रहा है कि इसी मामला पर विचार विमर्श के लिए प्राचार्य को तलब किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










