मारपीट में डेढ़ दर्जन घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2015 9:26 PM

विज्ञापन

मारपीट में डेढ़ दर्जन घायलअलीनगर. थाना क्षेत्र के नहार गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें लगभग डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये. घायलों का इलाज पीएचसी में कराया गया. मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है. जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन

मारपीट में डेढ़ दर्जन घायलअलीनगर. थाना क्षेत्र के नहार गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें लगभग डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये. घायलों का इलाज पीएचसी में कराया गया. मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है. जानकारी के अनुसार इसी क्षेत्र के निवासी अनमोल चंद्र मिश्र जनवितरण की दुकान चलाते हैं. इसी दुकान पर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा मारपीट हुई. इस संबंध में डीलर ने थाने में आवेदन देकर दयाराम महतो सहित पांच लोगों पर दुकान में मारपीट कर लूट व रजिस्टर फाड़ने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरी ओर दयाराम महतो ने आवेदन देकर डीलर सहित 10 लोगों को नामजद किया है. उनका कहना है कि जिस समय वे दुकान पर पहुंचे वहां मारपीट हो रही थी. बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की गयी. बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों ओर से नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें अनमोल चंद्र मिश्र, सुभाष मिश्र, प्रकाश मिश्र, चंद्रमोहन मिश्र, बबलू मिश्र, दयाराम महतो, शिवनारायण महतो, रामविलास महतो तथा रामनाथ महतो शामिल है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरु कर दी गयी है. मारपीट के दौरान कई महिलाएं भी जख्मी हो गयी थी. समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में तहकीकात चल रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन