पार्षद के नेतृत्व में वैष्णोदेवी की यात्रा आज से

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2015 9:26 PM

विज्ञापन

पार्षद के नेतृत्व में वैष्णोदेवी की यात्रा आज सेदरभंगा . वार्ड नंबर 21 की पार्षद मधुबाला सिंहा के नेतृत्व में 144 लोगों की टीम 13 दिनों की तीर्थ यात्रा पर वैष्णो देवी एक दिसंबर को जायेंगे. रविवार को तीर्थयात्रा में जानेवाले लोगों की स्वास्थ्य जांच डा. एमक शुल्का के नेतृत्व में की गयी. पार्षद के […]

विज्ञापन

पार्षद के नेतृत्व में वैष्णोदेवी की यात्रा आज सेदरभंगा . वार्ड नंबर 21 की पार्षद मधुबाला सिंहा के नेतृत्व में 144 लोगों की टीम 13 दिनों की तीर्थ यात्रा पर वैष्णो देवी एक दिसंबर को जायेंगे. रविवार को तीर्थयात्रा में जानेवाले लोगों की स्वास्थ्य जांच डा. एमक शुल्का के नेतृत्व में की गयी. पार्षद के अनुसार दरभंगा से सभी लोग वाराणसी, आगरा, मथुरा, वृंदावन होते हुए दिल्ली पहुंचेगे. वहां से वैष्णो देवी जायेंगे. वैष्णो देवीसे हरिद्वार होते हुए लौटेंगे. ज्ञात हो कि सितंबर में पार्षद के नेतृत्व में करीब पांच दर्जन लोग अजमेर शरीफ की यात्रा पर भी गये थे. सेवानिवृति पर विदाईदरभंगा . नगर निगम में कंट्रोल रुम प्रभारी सत्यनारायण चौधरी को सेवानिवृत्ति पर सोमवारको विदाई दी गयी. विदाई समारोह को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृति के बाद विदाई के रुप में कर्मचारी संघ की ओर से जो सामग्री दी जाती है, उसमें मेरी ओर से भी राशि लें तो हमें खुशी होगी. उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त पद पर जब तक हूं, तबतक यहां के सभी कर्मी के साथ हम भी इस निगम परिवार के अंग हैं. उन्होंने सेवानिवृत श्री चौधरी के स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना की. नगर आयुक्त के सुझाव की सराहना कर्मचारी संघ के महासचिव मोख्तार अहमद खां ने करते हुए कहा कि निगम के ये पहले नगर आयुक्त हैं. जिन्होंने कर्मचारी सहयोग का प्रस्ताव दिया है. इस मौके पर सिटी मैनेजर नरोत्तम साम्राज्य, सहायक अभियंता सउद आलम, प्रजापति मिश्र, अनिल चौधरी, अनिल कुमार, राकेश कुमार सहित कई निगम कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन