नियोजन को लेकर शक्षिक अभ्यर्थियों में सुगबुगाहट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2015 9:26 PM

विज्ञापन

नियोजन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों में सुगबुगाहटटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी 7 को करेंगे शांतिमार्चशतप्रतिशत नियोजन की है मांगनये शिड्यूल की तैयारी में है विभागदरभंगा . नये सरकार के गठन के साथ ही टीइटी उत्तीर्ण शिक्षक अभ्यर्थियों में अपने नियोजन को लेकर सुगबुगाहट शुरु हो गयी है. चुनाव के पूर्व आचार संहिता के कारण बहाली पर लगे […]

विज्ञापन

नियोजन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों में सुगबुगाहटटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी 7 को करेंगे शांतिमार्चशतप्रतिशत नियोजन की है मांगनये शिड्यूल की तैयारी में है विभागदरभंगा . नये सरकार के गठन के साथ ही टीइटी उत्तीर्ण शिक्षक अभ्यर्थियों में अपने नियोजन को लेकर सुगबुगाहट शुरु हो गयी है. चुनाव के पूर्व आचार संहिता के कारण बहाली पर लगे रोक हटने के साथ ही सरकारी स्तर पर भी नये शिड्यूल पर मंथन चल रहा है. वहीं दूसरी ओर विभिन्न कोटि के शिक्षक अभ्यर्थियों में भी इस सरकार से खासकर नये शिक्षामंत्री से बड़ी उम्मीद है. बताते चलें कि जब से प्लस टू विद्यालय से लेकर मध्य विद्यालयों में शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया शुरु हुई है. तब से विषयों के लोचा के कारण अधिकांश टीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का नियोजन नहीं हो पाया. किसी विषय में अभ्यर्थी नहीं मिले तो किसी विषय में पद से बहुत ज्यादा संख्या में आवेदक हो गये जिसके कारण इनका चयन नहीं हो सका. वहीं विशेष बंगला व उर्दू टीइटी उत्तीर्ण शिक्षकों के आवेदन तो लिए गये किंतु जब से मेधा सूची से नियोजन का समय आया तो इनके शिड्यूल को बीच मे ही रोकनार पड़ा. कमोवेश यही स्थिति प्लस टू व माध्यमिक विद्यालयों के कंप्यूटर शिक्षक नियोजन का रहा. नियोजन इकाइयों की बात करें तो एक समय ऐसा रहा कि नये नगर निगम आयुक्त का अपने पद पर योगदान नहीं करने के कारण उस समय का शिड्यूल का पालन नहीं हो सका. हालांकि जिले में सृजित करीब दो तिहाई पद भरे गये, किंतु सबसे बड़ी विडम्बना रही कि प्लस टू विद्यालयों में विभिन्न विषयों से अधिकांश पदों को भरा नहीं जा सका.संगीत एवं ललित कला विषय के शिक्षक बहाली क ी प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी. हालांकि विभाग नये शिड्यूल पर काम कर रहा है लेकिन तक नीकी कारणों से ऐसा नहीं लगता है कि विषयवार सभी शिक्षक पद भरे जा सकेंगे. लेकिन प्राय: सभी कोटि में मेधा सूची बनी हुई है. ऐसे में बचे अभ्यर्थियों में कुछ के लिए राहत होगा, जिनका नियोजन हो पायेगा. अभ्यर्थी संघ का शांतिमार्च 7 को बिहार राज्य टीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ की बैठक मे ंसोमवार को आगामी 7 दिसंबर को कर्पूरी चौक से समाहरणालय तक शंातिमार्च निकालने का निर्णय लिया गया. जिला सचिव रामपुकार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक नियोजन से वंचित सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि को 11 बजे दिन में कर्पूरी चौक पर पहुंचने की अपील किया गया. बैठक में जिलाध्यक्ष प्रभाष कुमार झा के अलावा पंकज चौधरी, वंशीधर ठाकु र, अमरनाथ चौपाल, अगद प्रसाद आदि मौजूद थे.इसे बॉक्स में डालेसब्र का बांध टूट रहा है उर्दू व बंगला टीइटी अभ्यर्थी काकई वर्षों से अपने बहाली के आस लगाये उर्दू व बंगला टीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का अब सब्र का बांध टूट रहा है. इस तरह का विचार दरभंगा जिला उर्दू टीइटी संघर्ष मोर्चा में सोमवार को उठा. अधिकांश वक्ताओं का कहना था कि बार बार विशेष उर्दू व बंगला शिक्षकों के नियोजन का शिड्यूल इसके आड़े आ जाता है. जिसके कारण आजतक एक भी शिड्यूल से इन पदों पर नियोजन नहीं हो सका. बैठक में मो. शब्बीर, इम्तेयाज अहमद, मो. गुड्डू, मो. अमजद, नसीम, असगर आदि को नये शिक्षामंत्री अशोक चौधरी से बहाली जल्द शुरु होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन