आज से रेल स्टेशन पर नहीं रहेगा कैश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2015 9:09 PM

विज्ञापन

आज से रेल स्टेशन पर नहीं रहेगा कैशदरभंगा . रेलवे स्टेशन पर अब रकम नहीं रहेगी. सुरक्षा के नजरिये से विभाग ने पूरी राशि बैंक में रखने का आदेश दिया है. यह आदेश एक दिसंबर से प्रभावी हो रहा है. सूत्रों के अनुसार इसको लेकर खासकर छोटे स्टेशनों को सूचना दे दी गयी है. विभाग […]

विज्ञापन

आज से रेल स्टेशन पर नहीं रहेगा कैशदरभंगा . रेलवे स्टेशन पर अब रकम नहीं रहेगी. सुरक्षा के नजरिये से विभाग ने पूरी राशि बैंक में रखने का आदेश दिया है. यह आदेश एक दिसंबर से प्रभावी हो रहा है. सूत्रों के अनुसार इसको लेकर खासकर छोटे स्टेशनों को सूचना दे दी गयी है. विभाग की ओर से जारी पत्र की प्रति संबंधित स्टेशन मास्टरों को उपलब्ध करा दिया गया है. उल्लेखनीय है कि दरभंगा जंकशन जैसे बड़े स्टेशनों पर प्रतिदिन जमा होने वाली मोटी रकम नियमित रूप से बैंक में जमा की जाती है. इसके तहत अवकाश के दिनों में राशि स्टेशन के लॉकर में रहती है. छोटे स्टेशनों यथा बिरौल, तारसराय आदि पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी नहीं रहते. इसे देखते हुए महकमा ने इस तरह का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन