एप्रोच नर्मिाण को ले 15 दिनों तक रोका गया खरारी घाट पर आवागमन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2015 7:26 PM
एप्रोच निर्माण को ले 15 दिनों तक रोका गया खरारी घाट पर आवागमन बहेड़ी. करेह नदी के खरारी घाट पर एप्रोच सड़क का कालीकरण एवं पुल पर फाइनल पीसीसी के काम को लेकर एक पखवारे तक आवाजाही ठप कर दी गयी है. जय माता दी कंस्ट्रक्शन एजेंसी के संचालक ने यह जानकारी देते हुए कहा […]
एप्रोच निर्माण को ले 15 दिनों तक रोका गया खरारी घाट पर आवागमन बहेड़ी. करेह नदी के खरारी घाट पर एप्रोच सड़क का कालीकरण एवं पुल पर फाइनल पीसीसी के काम को लेकर एक पखवारे तक आवाजाही ठप कर दी गयी है. जय माता दी कंस्ट्रक्शन एजेंसी के संचालक ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वाहनों की आवाजाही से कार्य में आने वाली परेशानी को देख कर यह निर्णय लिया गया है. ज्ञात हो की करीब 18 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री सेतु निर्माण से कराया जा रहा है. जिसमें 9 पाये पर पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. हालांकि इसी नदी के हथौड़ी घाट पर बने पुल के एप्रोच सड़क निर्माण कार्य नहीं होने से इसकी उपयोगिता पर अब भी सवाल उठ रहा है. जिससे वाहनों के परिचालन को लेकर चालकों में खतरा का भय बना रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










