पंचायती के दौरान जमकर हुई मारपीट, चार घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2015 8:38 PM

विज्ञापन

पंचायती के दौरान जमकर हुई मारपीट, चार घायल बहादुरपुर . फेकला ओपी क्षेत्र के पिड्डी पंचायत के घोरघट्टा गांव में रविवार को पंचायती के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये. जिसमें एक गुट के राम किशुन यादव के पुत्र परीक्षण यादव को गंभीर रुप […]

विज्ञापन

पंचायती के दौरान जमकर हुई मारपीट, चार घायल बहादुरपुर . फेकला ओपी क्षेत्र के पिड्डी पंचायत के घोरघट्टा गांव में रविवार को पंचायती के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये. जिसमें एक गुट के राम किशुन यादव के पुत्र परीक्षण यादव को गंभीर रुप से जख्मी होने के कारण डीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरी ओर नूनू यादव के पुत्र जय किशुन यादव तथा सुकेश्वर यादव के पुत्र गणेश यादव का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. ओपी अध्यक्ष प्रभारी एएसआई विनय शर्मा ने बताया कि दूसरे गुट के घोरघट्टा निवासी गणेश यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरु कर दिया गया है. जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है. जानकारी के अनुसार भूमि विवाद को रविवार को गांव में पंचायती चल रही थी. इसी बीच दोनो पक्ष में बाताबाती शुरु हुई जो जबरदस्त मारपीट में तब्दील हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन