मिथिला महोत्सव को ले 15 कोषांगों का गठन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2015 8:22 PM
मिथिला महोत्सव को ले 15 कोषांगों का गठन दरभंगा . मिथिला महोत्सव की तैयारी को ले सोमवार को प्रभारी डीएम सह डीडीसी विवेकानंद झा ने अपने सभाकक्ष में बैठक की. बैठक में उन्होंने तैयारी को लेकर गठित किये गये 15 कोषांगों के नोडेल पदाधिकारी को ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में बताया […]
मिथिला महोत्सव को ले 15 कोषांगों का गठन दरभंगा . मिथिला महोत्सव की तैयारी को ले सोमवार को प्रभारी डीएम सह डीडीसी विवेकानंद झा ने अपने सभाकक्ष में बैठक की. बैठक में उन्होंने तैयारी को लेकर गठित किये गये 15 कोषांगों के नोडेल पदाधिकारी को ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में बताया गया कि महोत्सव के नोडेल पदाधिकारी के रुप में सहायक समाहर्त्ता अभिलाषा शर्मा रहेंगी. उनके मार्ग निर्देशन में सभी कार्य पूरे कराये जायेंगे. साथ ही युवा महोत्सव की तैयारी को लेकर 25 नवंबर को आयोजित बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया गया. बैठक में जिला सामान्य शाखा के पदाधिकारी, आइसीडीएस के डीपीआई, शिक्षा के डीपीओ, एसडीसी सहित जिला खेल पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










