कैंपस-- जाली नियुक्ति पत्र पर योगदान करने आया व्यक्ति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2015 8:22 PM

विज्ञापन

कैंपस– जाली नियुक्ति पत्र पर योगदान करने आया व्यक्ति कुलसचिव ने सात जालसाज पर करायी प्राथमिकीतृतीय व चतुर्थवर्गीय कर्मी के पद पर फर्जी तरीके से निकाल लिया था नियुक्ति पत्र दरभंगा . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव को अचंभित करनेवाला वाक्या सोमवार को तब सामने आया जब उनके अनुपस्थिति में उन्हीं के कार्यालय को […]

विज्ञापन

कैंपस– जाली नियुक्ति पत्र पर योगदान करने आया व्यक्ति कुलसचिव ने सात जालसाज पर करायी प्राथमिकीतृतीय व चतुर्थवर्गीय कर्मी के पद पर फर्जी तरीके से निकाल लिया था नियुक्ति पत्र दरभंगा . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव को अचंभित करनेवाला वाक्या सोमवार को तब सामने आया जब उनके अनुपस्थिति में उन्हीं के कार्यालय को उल्लेखित फर्जी नियुक्ति पत्र उनके सामने आ गया. उन्होंने फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर आनेवाले आवेदक को खो जाने का काफी प्रयास किया लेकिन वो फरार हो गया. कुलसचिव डा. अजित कुमार सिंह ने ज्वाईन करने आये आवेदक सहित सातों व्यक्ति जिनका उल्लेख उस नियुक्ति पत्र में था उनके उपर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए विश्वविद्यालय थाना को लिखा गया है. उक्त जाली पत्र के संदर्भ में कुलसचिव ने बताया कि मिथिला विश्वविद्यालय कुलसचिव कार्यालय के नाम, पत्रांक, दिनांक का उल्लेखित 7 कर्मचारियों को तृतीय एवं चतुर्थवर्गीय पद पर स्थायी नियुक्ति का जाली पत्र के एक आवेदक राजीव कुमार है. हास्पीटल रोह जहानाबाद का पता लिखा पत्र उनके टेबुल पर रखा मिला. कुलसचिव इससे पूर्व किसी काम से दूसरे कक्ष गये थे. लौटकर आने पर उन्हें वो फर्जी नियुक्ति पत्र एवं राजीव कुमार का योगदान पत्र मिला. उक्त पत्र का पत्रांक एस/20004 एवं दिनांक 26 अक्टूबर 2015 अंकित है. उसके विषय में निम्नलिखित आवेदकों के स्थायी नियुक्ति के संबंध मेें जिक्र किया गया था. उक्त फर्जी पत्र के अनुसार बगैर आवेदक के पता का जिक्र करते हुए केवल नाम एवं किस पद के लिए नियुक्त किया जाय उसका जिक्र था. फर्जी पत्र में तृतीय वर्ग के लिए राजीव कुमार, रवींद्र सिंह, मो. जावेद अख्तर, रुपा कुमारी भारती एवं चतुर्थ वर्ग के लिए अजय पासवान,स्नेहा कुमारी एवं अनिल कुमार का नाम शामिल था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन