आसमान में छाये रहेंगे बादल, सुबह में लगेगा कुहासा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2015 6:50 PM
आसमान में छाये रहेंगे बादल, सुबह में लगेगा कुहासा दरभंगा . राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परामर्शी सेवा के द्वारा भारत मौसम विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि आसमान में बादल छाये रहेंगे. इस दौरान सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा लग सकता है. इस […]
आसमान में छाये रहेंगे बादल, सुबह में लगेगा कुहासा दरभंगा . राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परामर्शी सेवा के द्वारा भारत मौसम विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि आसमान में बादल छाये रहेंगे. इस दौरान सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा लग सकता है. इस दौरान 6 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है.हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में बादल देखे जा सकते हैं. सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा लग सकता है. हालांकि आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरानअधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










