दरभंगा शहर से सरावगी ने जीत का लगाया चौका
दरभंगा शहर से सरावगी ने जीत का लगाया चौका दरभंगा : दरभंगा शहरी क्षेत्र से भाजपा अपनी सीट को बरकरार रखने में कामयाब रही. सारे कयासों को झूठलाते हुए भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक संजय सरावगी अपनी जीत का चौका लगाने में कामयाब रहे. उन्होंने करीब साढ़े आठ हजार वोटों के अंतर से अपने निकटतम […]
दरभंगा शहर से सरावगी ने जीत का लगाया चौका दरभंगा : दरभंगा शहरी क्षेत्र से भाजपा अपनी सीट को बरकरार रखने में कामयाब रही. सारे कयासों को झूठलाते हुए भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक संजय सरावगी अपनी जीत का चौका लगाने में कामयाब रहे. उन्होंने करीब साढ़े आठ हजार वोटों के अंतर से अपने निकटतम प्रत्याशी राजद के ओम प्रकाश खेड़िया उर्फ मिट्ठू खेड़िया को पराजित किया. दरभंगा जिला का यह प्रमुख सीट था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके पक्ष में चुनाव प्रचार किया था. हालांकि महागंठबंधन के प्रमुख नेताओं ने भी श्री खेड़िया की जीत के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. राजद प्रत्याशी ने जबरदस्त टक्कर भी दी. शुरू में भाजपा के लिए यह सीट काफी आसान दिख रही थी. पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश साह के बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतर जाने के बाद से भाजपा प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ गयी. पर अपने विधानसभा क्षेत्र के हर गली मोहल्ले में किये गये कार्य एवं हसंमुख व्यक्तित्व के वजह से श्री सरावगी चौका लगाने में कामयाब हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










