मेरी पार्टी जीती तो दूंगा एलसीडी टीवी

Updated:
विज्ञापन

मेरी पार्टी जीती तो दूंगा एलसीडी टीवी जीत-हार के दावे के साथ लगी बाजीबहेड़ी. विधानसभा चुनाव के मतदान परिणाम को लेकर यहां भी बाजार के चौक-चौराहे पर चर्चा चलता रहा. एक ओर महागंठबंधन के कार्यकर्ता अपने गंठबंधन के समर्थन में पूर्ण बहुमत प्राप्त होने का दावा कर रहे हैं. वहीं भाजपाई भी पूर्ण बहुमत हासिल […]

विज्ञापन

मेरी पार्टी जीती तो दूंगा एलसीडी टीवी जीत-हार के दावे के साथ लगी बाजीबहेड़ी. विधानसभा चुनाव के मतदान परिणाम को लेकर यहां भी बाजार के चौक-चौराहे पर चर्चा चलता रहा. एक ओर महागंठबंधन के कार्यकर्ता अपने गंठबंधन के समर्थन में पूर्ण बहुमत प्राप्त होने का दावा कर रहे हैं. वहीं भाजपाई भी पूर्ण बहुमत हासिल कर अपनी सरकार बनाने की दावेदारी पर अड़े हैं. प्रखंड मोड़ पर इन दोनों पार्टी की इस दावेदारी से बढ़ी सरगर्मी में करीब 15 मिनट तक दोनों पक्ष के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतीशबाजी भी की. अपनी-अपनी पार्टी की जीत को लेकर सट्टा भी लगाया गया है. बाजार के एक युवक ने नीतीश कुमार की सरकार बनने को लेकर अपने मित्र के साथ एलसीडी टीवी तक की शर्त लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन