मतगणना के दौरान रहें नष्पिक्ष

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : मतगणना के दौरान उपयोग में लाये जानेवाली तकनीकों की जानकारी प्रशिक्षण के दौरान मतगणना सुपरवाइजर, माइक्रोआब्जर्वर और मतगणना सहायकों को शुक्रवार को दी गयी. स्थानीय डीएमसी के ऑडिटोरियम में आयोजित इस मतगणना प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी शेख जियाउल हसन ने मौजूद माइक्रोआब्जर्वर, सुपरवाइजर और गणना सहायकों को मतगणना की बारिकियों के बारे […]

विज्ञापन

दरभंगा : मतगणना के दौरान उपयोग में लाये जानेवाली तकनीकों की जानकारी प्रशिक्षण के दौरान मतगणना सुपरवाइजर, माइक्रोआब्जर्वर और मतगणना सहायकों को शुक्रवार को दी गयी. स्थानीय डीएमसी के ऑडिटोरियम में आयोजित इस मतगणना प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी शेख जियाउल हसन ने मौजूद माइक्रोआब्जर्वर, सुपरवाइजर और गणना सहायकों को मतगणना की बारिकियों के बारे में बताया.

मतगणना के पहले की तैयारी इवीएम के सील को खोलना, मतों की गिनती का तरीका भी बताया गया. प्रशिक्षण में राउंडवार की गयी गिनती का व्यौरा प्रपत्र पर अंकित करने और इसकी जानकारी निर्वाची पदाधिकारी को भी देने के बारे में विस्तार से बताया गया. उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि मतगणना के क्रम में निष्पक्ष रूप से काम करें. किसी भी दल या प्रत्याशी के पक्ष में काम भूलवश भी न हो इसका खास ख्याल रखें. प्रशिक्षण में 600 से अधिक कर्मियों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन