नहीं रहे ग्राहक पंचायत के प्रांतीय संगठन मंत्री
नहीं रहे ग्राहक पंचायत के प्रांतीय संगठन मंत्री फोटो 11परिचय- कालीकांत झा की फाइल फोटोदरभंगा : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय संगठन मंत्री कालीकांत झा (73) का निधन 5 नवंबर की देर रात एक निजी अस्पताल में हो गया. उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिवारवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया था. स्थानीय आयाची नगर में […]
नहीं रहे ग्राहक पंचायत के प्रांतीय संगठन मंत्री फोटो 11परिचय- कालीकांत झा की फाइल फोटोदरभंगा : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय संगठन मंत्री कालीकांत झा (73) का निधन 5 नवंबर की देर रात एक निजी अस्पताल में हो गया. उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिवारवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया था. स्थानीय आयाची नगर में रहने वाले कालीकांत झा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास स्थान केवटी के भगवतपुर पचाढ़ी में देर शाम हुआ. स्व. झा अपने पीछे पत्नी, चार पुत्र-पुत्र वधु, एक पुत्री व दामाद सहित नाती पोतों का भरा पुरा परिवार छोड़ गये हैं. स्व. झा 2002 में दरभंगा के आइटीआइ से सीनियर विद्युत अनुदेशक पद से सेवानिवृत हुए थे. वर्त्तमान में वह मौलाना अबुल कलाम आजाद आइटीआइ के प्राचार्य का पद संभाल रहे थे. अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत से उनका नाता 1987 से जुड़ा तो फिलवक्त तक जारी रहा. उनके दाह संस्कार के अवसर पर सुशील कु मार चौधरी, महानंद शर्मा, रामजीवन प्रसाद वर्मा, प्रभाष झा, विनोद कुमार झा, विपिन पाठक, गोपी रमण झा, अरुण कुमार झा, अशोक कुमार झा, शैलेंद्र कुमार झा सहित दर्जनों ग्रामीण व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










