नगर प्रशासन लगा रहा राजस्व का चूना

Updated:
विज्ञापन

नगर प्रशासन लगा रहा राजस्व का चूना परिचय- बाजार के ट्रांसफॉर्मर से जल रहा बेनीपुर का हाइमास्ट प्रतिनिधि, बेनीपुर : स्थानीय विद्युत विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार में जहां खुलेआम नगर प्रशासन द्वारा राजस्व का चूना लगाया जा रहा है. वहीं बाजार के उपभोक्ता लो वोल्टेज की […]

विज्ञापन

नगर प्रशासन लगा रहा राजस्व का चूना परिचय- बाजार के ट्रांसफॉर्मर से जल रहा बेनीपुर का हाइमास्ट प्रतिनिधि, बेनीपुर : स्थानीय विद्युत विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार में जहां खुलेआम नगर प्रशासन द्वारा राजस्व का चूना लगाया जा रहा है. वहीं बाजार के उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से जुूझ रहे हैं. ज्ञात हो कि नगर परिषद के सभी 29 वार्डों में विद्युत सप्लाइ के लिए चार पांच ट्रांसफॉर्मर लगाये गये हैं. जिसका भूमिगत वायरिंग भी किया गया है, पर विगत एक माह से मुख्य बाजार में लगे हाइमास्ट टावर का कनेक्शन सीधे एसबीआइ के निकट लगे ट्रांसफॉर्मर से नगर प्रशासन द्वारा करा दिया गया है. जिससे यहां विभाग के राजस्व की चोरी हो रहा है. वहीं शाम होते ही आम उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हो उठते हैं. स्थानीय व्यवसायी प्रमोद साहु, सुरेश पासवान, विवेकानंद मिश्र, राजेंद्र साहु आदि कहते हैं कि नगर परिषद अपनी वाह-वाही के लिए आनन फानन में उक्त ट्रांसफॉर्मर से हाइ मास्ट टावर को जोड़ दिया है. जिसके कारण जहां हम लोग लो वोल्टेज से परेशान हैं. वहीं अधिक लोड पड़ने के कारण कभी भी बाजार का ट्रांसफॉर्मर जलने का भय बना हुआ है. आश्चर्य की बात तो यह है कि मुख्य बाजार की सड़क के किनारे हो रहे बिजली की गलत उपभोग को विभाग अनदेखी कर रही है. इन लोगाें का कहना है कि क्या इसे बिजली चोरी नहीं कहेंगे आखिर विभाग क्यों इसकी अनदेखी कर रही है. तथा नगर प्रशासन क्यों बिजली विभाग कोक चूना लगाने पर अमादा बना हुआ है. इस संबंध में पूछने पर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता गूंजन तथा नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी शैलेश कु मार दोनों अन्यभिज्ञता जता रहे हैं. अब सवाल यह उठता है कि यदि दोनों अधिकारी इससे बेपरवाह बने हैं तो आखिर क्यों और कैसे यह विद्युत कनेक्शन जोड़ा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन