बिहार में पूर्ण बहुमत से बनेगी एनडीए सरकार : मुकेश

Updated:
विज्ञापन

बिहार में पूर्ण बहुमत से बनेगी एनडीए सरकार : मुकेश फोटो:: 195परिचय : सन ऑफ मल्लहा मुकेश सहनी शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चुनाव आयोग को दी बधाईललू-नीतीश पर बोला हमलाबिरौल : सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. पांचवें और अंतिम चरण की वोटिंग के […]

विज्ञापन

बिहार में पूर्ण बहुमत से बनेगी एनडीए सरकार : मुकेश फोटो:: 195परिचय : सन ऑफ मल्लहा मुकेश सहनी शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चुनाव आयोग को दी बधाईललू-नीतीश पर बोला हमलाबिरौल : सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. पांचवें और अंतिम चरण की वोटिंग के बाद प्रेसवार्ता करते हुए मुकेश ने कहा कि लोगों ने नयी सरकार गठन के लिए जमकर मतदान किया. सबसे अधिक मतदान होना इस बात को साबित करता है कि लोग बिहार में बदलाव चाहते हैं. मिथिलांचल और सीमांचल के आधे से अधिक सीटों पर जीत का दावा करते हुए सन ऑफ मल्लाह ने कहा कि बिहारवासियों ने प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा जताया है. सुपौल बाजार स्थित अपने पैतृक आवास सहनी व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुकेश ने कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने पूरी तरह नकार दिया है. लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोलते हुए मुकेश ने कहा कि जिसने 15 साल के शासन में अपने पुत्र को मैट्रिक पास नहीं करा पाया, वह भला पूरे राज्य के शिक्षा के बारे में क्या सोचेगा. बिहारवासियों ने जंगलराज-2 के आने से रोकने का काम किया है. शांतिपूर्ण मतदान के लिए सन आफ मल्लाह ने चुनाव आयोग को बधाई दी है. प्रसेवार्ता से पहले मुकेश ने कुशेश्वरस्थान विधानसभा के मतदान केन्द्र संख्या-29 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन