आसमान में छाये रहेंगे बादल, शुष्क रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

आसमान में छाये रहेंगे बादल, शुष्क रहेगा मौसम राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से अगले 8 नवंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं. हालाकि आमतौर पर मौसम के […]

विज्ञापन

आसमान में छाये रहेंगे बादल, शुष्क रहेगा मौसम राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से अगले 8 नवंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं. हालाकि आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि में औसतन 3 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की संभावना है. कुछ स्थानों पर कभी-कभी पछिया हवा भी चल सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. धान की कटनी व दौनी को दें प्राथमिकता किसानों के लिए जारी समसामयिक सुझाव में कहा गया है कि मौसम के अनुकूल रहने की संभावना को देखते हुए तैयार धान की कटनी तथा दौनी के कार्य को उच्च प्राथमिकता देकर पूरा करने का प्रयास करें ताकि रबी फसलों की बुआई के लिए खेत की तैयारी समय पर हो सके. आलू रोप के लिए अनुकुल मौसमीय परिस्थितियां आ गयी है. रोप के लिए कुफरी चन्द्रमुखी, कुफरी अशोका, कुफरी पुखराज, कुफरी बादशाह, कुफरी लालीमा, कुफरी ज्योति तथा राजेन्द्र आलू-2 आदि अनुशंसित किस्मों की बुआई करें. रोपनी के पहले आलू के कन्द को बैवस्टीन 0़ 01 प्रतिशत (1 से 1़5 ग्राम प्रति लीटर) घोल में उपचारित कर लें. रबी मक्का की बुआई के लिए मौसम अनुकूल है. खेत की तैयारी कर इसकी बुआई शुरु करें. बुआई के लिए संकर किस्में जैसे -शक्तिमान 1, शक्तिमान 2, पीला शक्तिमान 4, गंगा 11, राजेन्द्र संकर मक्का 1,2 एवं संकुल किस्में जैसे – देवकी, सफेद लक्ष्मी, सुआन पीला आदि किस्में इस क्षेत्र के लिए अनुसंसित है. रबी प्याज की बुआई नर्सरी में करें. इसके लिए एग्रीफाउण्ड लाईट रेड,अर्का निकेतन, एन2-4-1, नासिक रेड, पूसा रेड एवं भीमाराज किस्में अनुसंसित है. बटन मशरुम के लिये मौसम अनुकूल हो गया हैं.इसलिए किसान भाई 700 ग्राम मशरुम का बीज प्रति क्विंटल कम्पोस्ट की दर से बुआई शुरु कर दे. राजमा की बुआई करें. राई एवं धनियां की बुआई अतिशीघ्र संपन्न करें. सब्जियों में निकाई-गुड़ाई एवं आवश्यकतानुसार सिंचाई करे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन