राहुल के साथ मंच शेयर क्यों नहीं : रविशंकर प्रसाद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दरभंगा : भाजपा नेता व केंद्रीय दूर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महागंठबंधन का वजूद ही अवसरवाद पर आधारित है. इनकी अवसरवादिता अब सार्वजनिक हो गयी है. राजग के सभी घटक दल के नेता एक मंच पर नजर आते हैं, लेकिन महागंठबंधन में ऐसा नहीं दिखता. सोमवार को दोनार स्थित भाजपा कार्यालय में […]
विज्ञापन
दरभंगा : भाजपा नेता व केंद्रीय दूर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महागंठबंधन का वजूद ही अवसरवाद पर आधारित है. इनकी अवसरवादिता अब सार्वजनिक हो गयी है.
राजग के सभी घटक दल के नेता एक मंच पर नजर आते हैं, लेकिन महागंठबंधन में ऐसा नहीं दिखता. सोमवार को दोनार स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में लालू प्रसाद व नीतीश कुमार से सीधा सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि वे बतायें कि वे दोनाें क्यों कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ एक मंच पर नजर नहीं आते. क्यों कांग्रेस नेताओं के साथ मंच साझा नहीं करते. दरअसल यह गंठबंधन अवसरवादियों काहै.
जो जगजाहिर हो गया है. बस इस नाम पर वोटरों को बरगलाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इसका लाभ इनलोगों को नहीं मिलेगा. जनता ने मन बना लिया है.
इस बार अपार बहुमत के साथ प्रदेश में भी राजग की सरकार बनेगी. श्री प्रसाद ने कहा कि चुनावी सभाओं में कहीं भी महागंठबंधन का विकास का कोई खांका नजर नहीं आता. विकास की योजना तो प्रधानमंत्री ने बना रखी है.
वे बिहार को आगे ले जाना चाहते हैं. अन्य भाजपा शासित राज्यों की तरह बिहार को भी प्रगति के पथ पर तेज गति से बढ़ाना चाहते हैं, जबकि ये लोग (लालू-नीतीश) श्री मोदी के पीछे पड़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










