सभी काम केंद्र करेगी तो नीतीश की सरकार लेकर होगा क्या?

Updated:
विज्ञापन

सभी काम केंद्र करेगी तो नीतीश की सरकार लेकर होगा क्या?कार्यकर्ताओं की बैठक में रविशंकर ने कहा आठ नवंबर को समाप्त होगा जंगलराज दरभंगा. केंद्रीय मंत्री सह भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार की शाम दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान पूरे जोश के साथ चुनाव में लगे रहने […]

विज्ञापन

सभी काम केंद्र करेगी तो नीतीश की सरकार लेकर होगा क्या?कार्यकर्ताओं की बैठक में रविशंकर ने कहा आठ नवंबर को समाप्त होगा जंगलराज दरभंगा. केंद्रीय मंत्री सह भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार की शाम दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान पूरे जोश के साथ चुनाव में लगे रहने का आह्वान किया. मौके पर उन्होंने कहा कि कम उपज होने की वजह से दाल की कीमत बढ़ गयी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्क्षण 500 करोड़ का फंड बनाया और इस राशि से दाल खरीदने के लिए राज्य सरकारों से कहा ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो. लेकिन न तो इस फंड का इस्तेमाल किया और न ही नीतीश सरकार ने जमाखोरों पर कार्रवाई की कोशिश ही की. उन्होंने कहा कि हरेक काम के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र पर ठीकरा फोड़ते हैं. अगर सबकुछ केंद्र सरकार ही करेगी तो नीतीश सरकार लेकर होगा क्या? अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे खबरदार रहें. 8 नवंबर को प्रदेश में राजग की सरकार बनेगी. किसी को पर तक नहीं फटकने दिया जायेगा. जंगलराज की शुरुआत तो गांधी मैदान में उस दिन हो गयी जब नरेंद्र मोदी की सभा में ताबड़तोड़ बम विस्फोट हुये. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार के विकास के प्रति विशेष चिंतनशील हैं. मंत्रिमंडल की बैठक में वे हमेशा इसको लेकर विमर्श करते रहते हैं. भाजपा मिथिला व मैथिली के विकास के लिए आरंभ काल से ही प्रयत्नशील रही है. जब वे सूचना प्रसारण मंत्री थे, तब मैथिली में समाचार की शुरुआत करायी. अभी मोबाइल पर मैथिली में सूचना मिल रही है. यहां आइटी पार्क खोलने के लिए योजना बनी लेकिन नीतीश कुमार ने स्थान नहीं दिया. जीतन राम मांझी के समय में जगह दी गयी. बाद में फिर इसे ठंडे बस्ते में मौजूदा सरकार ने डाल दिया. मास कम्यूनिकेशन सेंटर खोलने के लिए राबड़ी देवी को उन्होंने पत्र लिखा था, उसपर दो महीने बाद जवाब मिला कि डायरेक्टर को भेज दिया गया है. प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय में दरभंगा-जयनगर एनएच 105 स्वीकृत हुआ, आजतक क्यों नहीं बना. लालू प्रसाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो अपने बेटे को मैट्रिक पास नहीं करा सके वे शिक्षा का विकास क्या कर पायेंगे. इस दौरान श्री प्रसाद ने मैथिली में अपनी बात रख कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया. कभी वे कीर्ति जी एमहर आऊ कहते सुने गये तो कभी सरावगी जी उठू माला पहिरू कह खूब हौसला आफजाई की. उन्होंने कहा कि मिथिला से उनका गहरा लगाव है. इस क्षेत्र की तकदीर व तसवीर दोनों आनेवाली राजग सरकार में बदल देंगे. मौके पर सांसद कीर्ति आजाद, संजय सरावगी सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन