जालसाजी से बिजली बिल वसूलने वालों की फजीहत

Updated:
विज्ञापन

जालसाजी से बिजली बिल वसूलने वालों की फजीहत ग्रामीणों का आक्रोश देख लौटायी राशि बहादुरपुर : अपने को बिजली विभाग का कर्मी बता बिजली उपभोक्ताओं से रुपये वसूलने वाले एक व्यक्ति की असगांव के लोगों ने रविवार को कमरा में बंद कर जमकर फजीहत की. ग्रामीणों के आक्रोश को देख उक्त व्यक्ति ने कई लोगों […]

विज्ञापन

जालसाजी से बिजली बिल वसूलने वालों की फजीहत ग्रामीणों का आक्रोश देख लौटायी राशि

बहादुरपुर : अपने को बिजली विभाग का कर्मी बता बिजली उपभोक्ताओं से रुपये वसूलने वाले एक व्यक्ति की असगांव के लोगों ने रविवार को कमरा में बंद कर जमकर फजीहत की. ग्रामीणों के आक्रोश को देख उक्त व्यक्ति ने कई लोगों से लिये गये रुपये भी वापस किया. यह जानकारी बहादुरपुर पुलिस को मिली तो थानाध्यक्ष डीएन मंडल भी वहां पहुंचे लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त व्यक्ति को पुलिस के हवाले करने से इंकार कर दिया.

समाचार लिखे जाने तक उक्त व्यक्ति को ग्रामीणों ने गांव में घेर कर रखा है. जानकारी के अनुसार वाजितपुर पंचायत के असगांव में लगभग 10 दिनों से बिजली विभाग के कर्मी को झांसा देकर बीपीएलधारियों से अवैध उगाही का काम किया जा रहा था. लगातार इस गतिविधि को देखते ही स्थानीय ग्रामीणों को शंका हुई. उसके बाद ग्रामीणों ने उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया.

स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो उक्त व्यक्ति फेकला ओपी क्षेत्र के अंदामा गांव निवासी राजेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र गणेश सिंह फर्जी बिजली कर्मी बताकर अवैध उगाही का काम कर रहा था. गणेश सिंह लगातार 10 दिनों से बीपीएल उपभोक्ताओं से मीटर कनेक्शन लगाने तथा फर्जी बिजली बिल सुधारने के नाम पर प्रत्येक उपभोक्ताओं से 200 से 500 रुपये वसूला गया था.

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, परंतु ग्रामीणों ने उक्त व्यक्ति को पुलिस के हवाले नहीं किया. इस संबंध में बिजली विभाग के स्कूटिव इंजीनियर ग्रामीण के संजय कुमार बैरियो ने बताया कि बिजली विभाग में गणेश सिंह नाम का कोई कर्मी नहीं है. कोई नाजायज व्यक्ति विभाग के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध उगाही कर रहा है

इसकी जानकारी बहादुरपुर पुलिस को दे दी गयी है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार उक्त गांव में 500 से अधिक बीपीएल उपभोक्ता है जिसमें से फर्जी कर्मी बताकर 350 बीपीएल धारियों से अवैध वसूली की गयी है. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गणेश सिंह ने तत्काल 70 हजार रुपये उपभेक्ताओं को वापस किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन