डीएमसीएच में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
दरभंगा : डीएमसीएच के गायनिक वार्ड में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इस शॉर्ट सर्किट के चलते अधिकांश वार्डों में बल्ब पटाखे की तरह ब्रस्ट करते रहे. ब्रस्ट के बाद बल्ब के टूकड़े जच्चा-बच्चा और मरीजों के शरीर पर फूलझड़ी की तरह गिरने लगे. इलाजरत जच्चा अपने-अपने नवजात शिशुओं को गोद में […]
दरभंगा : डीएमसीएच के गायनिक वार्ड में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इस शॉर्ट सर्किट के चलते अधिकांश वार्डों में बल्ब पटाखे की तरह ब्रस्ट करते रहे. ब्रस्ट के बाद बल्ब के टूकड़े जच्चा-बच्चा और मरीजों के शरीर पर फूलझड़ी की तरह गिरने लगे. इलाजरत जच्चा अपने-अपने नवजात शिशुओं को गोद में लेकर वार्डों से भागने लगे.
ऑपरेटेड मरीज को परिजन लादकर भागे. वार्ड में शोरगुल और चिल्लाहट शुरू हो गयी. इधर यहां एक बड़ी घटना टल गयी. पेइंग वार्ड में लगी आग गायनिक वार्ड के पेइंग वार्ड. पेयजल मशीन, मेटरनिटी वार्ड, एचओडी चैंबर, ओपीडी, जीओटी, आइसीयू आदि के बोर्ड में आग लग गयी और उसके सभी बल्ब ब्रस्ट कर गया.
सुबह में हुई घटना इस वार्ड में शॉर्ट सर्किट से सुबह 8.20 बजे आग लगी. उस समय कर्मियों की रात की पाली वाली ड्यूटी समाप्त हुई थी. मरीज दिनचर्या में लग गये थे. जच्चा-बच्चा केा प्रात:कालीन कार्या कराने में व्यस्त थे. कैसे लगी आग डीएमसीएच के बिजली यूनिट के कर्मी बताते हैं कि 11 केवीए की तार अस्पताल अधीक्षक कार्यालय और एनजीओ के डायलिसिस केंद्र के बीच से होकर जाती है.
इधर अस्पताल अधीक्षक कार्यालय की ओर से एलटी लाइन गुजरती है. इसी स्थान पर 11 केवीए की तार एलटी लाइन पर गिर पड़ा. इसके कारण गायनिक वार्ड में जबरदस्त शॉर्ट सर्किट लग गयी. नुकसान का आंकड़ा इस शॉर्ट सर्किट से बल्ब, अंडरग्राउंड वायरिंग, बिजली बोर्ड आइसीयू के मॉनिटर समेत कई मशीन उपकरण को नुकसान पहुंचा है.
इस शॉर्ट सर्किट से वह सभी सामग्री जल गये हैं जिसका बिजली कास्वीच ऑन था. अनुमान लगाया गया है कि करीब दो लाख रुपये की क्षति हुई है. बोले मरीज दुर्गा मईया की कृपा से जच्चा-बच्चा बईच गेल. इस वार्ड के पेइंग वार्ड एक में भर्ती चांदनी देवी को देा दिन पूर्व डिलेवरी हुआ था.
परिजन ने बताया कि सुबह में बल्ब ब्रस्ट कर उनके जच्चा-बच्चा के शरीर पर गिर पड़ा. बिजली बोर्ड में आग लग गयी. जैसे-तैसे जच्चा-बच्चा को लेकर बाहर भागे. मां दुर्गा की कृपा से हम सब बचलऊ.पेइंग वार्ड 6 में भर्ती रेखा देवी के परिजन बताते हैं कि बिजली हादसा से कई लोगों की जानें चली जाती. पटाखे की तरह बल्ब फूटकर जच्चा-बच्चा के शरीर पर बिखड़ गया. बोर्ड में आग लगी तो वे लोग जाए तो जाए कहां. अंतत: वार्ड के परिसर में जाकर मरीज की जान बचाया गया.
परिजन सुशीला देवी और रामदिना देवी ने बताया कि एहन शॉर्ट सर्किट त तरीजे के जान ल लेतई. कितने देर के बाद आयी लाइन शॉर्ट सर्किट की सूचना पर बिजली कर्मी ने लाइन को काटकर घटनास्थल पर आये.
वार्ड में ढाई घंटे के बाद करीब सुबह के 11 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई. शेष वार्डों के कमरों में बिजली आपूर्ति को चालू करने के लिए प्रयास जारी है. अस्पताल अधीक्षक डॉ एसके मिश्रा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी थी. जिसे उसपर यथाशीध्र काबू पा लिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










