स्नातक प्रथम खंड की ली गयी स्थगित परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

स्नातक प्रथम खंड की ली गयी स्थगित परीक्षा दरभंगा : लनामिवि के स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा मंगलवार को संपन्न हो गयी. विगत 21 सितंबर से चल रही उक्त परीक्षा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 17 अक्टूबर तक संपन्न होना था. विधानसभा चुनाव को लेकर परीक्षा केंद्रों में कुछ परिवर्तन भी करना पड़ा. वहीं 10 […]

विज्ञापन

स्नातक प्रथम खंड की ली गयी स्थगित परीक्षा दरभंगा : लनामिवि के स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा मंगलवार को संपन्न हो गयी. विगत 21 सितंबर से चल रही उक्त परीक्षा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 17 अक्टूबर तक संपन्न होना था. विधानसभा चुनाव को लेकर परीक्षा केंद्रों में कुछ परिवर्तन भी करना पड़ा. वहीं 10 व 12 अक्टूबर को होनेवाली परीक्षा तिथि विस्तारित कर क्रमश: 19 व 20 अक्टूबर को कर दी गयी. मंगलवार को सभी 32 केंद्रों पर 12 अक्टूबर की स्थगित परीक्षा ली गयी. ज्ञात हो कि 12 अक्टूबर को प्रथम पाली में मनोविज्ञान व दूसरी पाली में प्राचीन भारतीय इतिहास की परीक्षा थी, जिसे मंगलवार को पूर्व निर्धारित केंद्रों पर ले ली गयी. इसके साथ ही स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा संपन्न हुई. परीक्षा नियंत्रक डॉ कुलानंद यादव ने बताया कि मंगलवार को पूर्व निर्धारित सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई. परीक्षा परिनियम के अनुसार परीक्षा का संचालन केंद्राधीक्षकों ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन