दुल्हन की तरह सज गया पूरा शहर

Updated:
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सज गया पूरा शहर बिजली-बत्ती की सतरंगी छटा से नहाया कोना-कोनाफोटो. परिचय. दरभंगा: नवरात्र पर पूजा समितियों की ओर से भव्य सजावट की गयी है. आकर्षक पंडाल के साथ ही बिजली-बत्ती से आकर्षक सजावट की गयी है. शाम ढलते ही पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा नजर आने लगा. बिजली बल्बों की […]

विज्ञापन

दुल्हन की तरह सज गया पूरा शहर बिजली-बत्ती की सतरंगी छटा से नहाया कोना-कोनाफोटो. परिचय. दरभंगा: नवरात्र पर पूजा समितियों की ओर से भव्य सजावट की गयी है. आकर्षक पंडाल के साथ ही बिजली-बत्ती से आकर्षक सजावट की गयी है. शाम ढलते ही पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा नजर आने लगा. बिजली बल्बों की झालरों से जैसे ही सतरंगी रोशनी फूटनी शुरू हुई, ऐसा लगा इंद्रधनुषी छटा निखर पड़ी हो. शहर में दर्जनों स्थल पर सार्वजनिक पूजन होता है. सभी अपने स्तर से साज-सज्जा करते हैं. पूजन स्थल से काफी दूर तक चारों ओर इनकी सजावट होती है. लिहाजा कमोबेश पूरा शहर ही सज जाता है. मंगलवार को पूरा शहर इस रोशनी से नहाया नजर आ रहा था. दरभंगा टावर हो या कटहलवाड़ी. या फिर लक्ष्मीसागर या कादिराबाद. सभी सड़कें दुधिया रोशनी से नहायी हुई थी. मुख्य सड़क की क ौन कहे गालियां तक गुलजार थीं. इस दुधिया प्रकाश के बीच टिमटिमाते रंग-बिरंगे बल्बों के प्रकाश उद्भुत नजारा पेश कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन